BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 08 मई 2025 03:52 PM
  • 36.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. एयर स्ट्राइक के बाद LoC पर पाकिस्तान ने की भीषण गोलीबारी
  2. आईपीएल 2025: नजदीकी मुकाबले में सीएसके ने केकेआर को दो विकेट से हराया
  3. ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने 1971 के बाद पहली बार पाकिस्तान में दागी मिसाइलें
  4. ब्लैकआउट: दिल्ली से लेकर दूसरे राज्यों तक, ऐसी दिखी भारत की तैयारियों की झलक
  5. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. ‘कांग्रेस ने मुस्लिमों को धोखा दिया, देश के हक में है वक्फ संशोधन कानून’, रांची में बोले मौलाना साजिद रशीदी
  7. ऑपरेशन सिंदूर : एनएसए अजीत डोभाल ने अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों को सैन्य कार्रवाई की जानकारी दी
  8. घरेलू विमानन कंपनियों की फ्रेश ट्रैवल एडवाइजरी जारी, 10 मई तक कुछ फ्लाइट्स रद्द
  9. राष्ट्रपति मुर्मू से मिले पीएम मोदी, ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की दी जानकारी
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने यूरोप दौरा किया रद्द
  11. ऑपरेशन सिंदूर : जिस जगह हुई थी कसाब और हेडली की ट्रेनिंग, भारतीय सेना ने उन्हें मिट्टी में मिला दिया
  12. भारत की अंतरिक्ष यात्रा प्रतिस्पर्धा नहीं, ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ पर आधारित : पीएम मोदी
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद केंद्र सरकार ने 8 मई को बुलाई सर्वदलीय बैठक
  14. ऑपरेशन सिंदूर : पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक में सेना की तारीफ की, बताया- ‘गर्व का पल’
  15. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ : भारत की एयर स्ट्राइक में मारे गए 70 से अधिक आतंकी

मौसम विभाग के 72 घंटे के अलर्ट को देखते हुए नोएडा में भी तैयारी तेज

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 जुलाई 2023, 10:45 AM IST
मौसम विभाग के 72 घंटे के अलर्ट को देखते हुए नोएडा में भी तैयारी तेज
Read Time:1 Minute, 53 Second

मौसम विभाग के 72 घंटे के अलर्ट को देखते हुए नोएडा में भी तैयारी तेज

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। उसका असर नोएडा और आसपास के इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। नोएडा के डीएम ने मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है।

नोएडा प्रशासन ने कहा है कि जिस तरह मौसम विभाग ने 72 घंटे की चेतावनी दी है, उसी हिसाब से यहां पर भी लोगों को काफी एहतियात बरतना होगा। यमुना नदी के किनारे निचले स्तरों पर रहने वाले लोगों को काफी सावधानी बरतनी पड़ेगी। जनता से अपील की गई है कि कृपया लोग सेल्फी लेने या नहाने के लिए यमुना नदी के पास ना जाएं।

दरअसल, 16 जुलाई को यमुना के किनारे बसे एक गांव के दो युवक बाढ़ वाले पानी में नहाने गए थे और उसके बाद वह उसमें डूब गए। जिनकी बॉडी 17 जुलाई को रिकवर हुई।

ऐसी घटनाओं को देखते हुए डीएम ने सभी को कहा है कि कृपया आप ऐसी बाढ़ की स्थिति में ना तो यमुना के करीब जाएं, ना उसमें नहाने की कोशिश करें। सेल्फी लेने से भी बचें। ऐसा करना बेहद घातक और जानलेवा हो सकता है।

साथ ही बाढ़ वाले इलाके का ड्रोन सर्वे भी कराया जा रहा है। प्रशासन यह सुनिश्चित करना चाहता है कि कोई भी व्यक्ति बाढ़ वाले इलाके में फंसा ना हो। सभी लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाएं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *