BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 07 मई 2025 04:11 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘पहलगाम हमले में मौतों की जिम्मेदारी ले केंद्र सरकार’, रांची में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे
  2. पहलगाम हमले का असर: वुलर झील का पर्यटन ठप, संकट में शिकारा मालिक
  3. अब भारत का पानी देश के हक में बहेगा : प्रधानमंत्री मोदी
  4. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
  5. वक्फ कानून की वैधता पर नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 15 मई को
  6. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  7. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  8. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  9. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  10. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  11. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  12. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  13. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  14. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  15. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन

सीमा पर चीन की ‘अंधाधुंध आक्रामकता’ से भारत को मिली चुनौती : राजनाथ

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 अक्टूबर 2020, 12:03 PM IST
सीमा पर चीन की ‘अंधाधुंध आक्रामकता’ से भारत को मिली चुनौती : राजनाथ
Read Time:3 Minute, 45 Second

सीमा पर चीन की ‘अंधाधुंध आक्रामकता’ से भारत को मिली चुनौती : राजनाथ

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (बीएनटी न्यूज़)| रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को भारत-अमेरिका ‘टू प्लस टू’ वार्ता के दौरान कहा कि भारत को उसकी उत्तरी सीमाओं पर चीन की ‘अंधाधुंध आक्रामकता’ से चुनौती मिली है। अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से ‘टू प्लस टू’ वार्ता के सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दिए गए बयान के अनुसार सिंह ने कहा, “रक्षा के क्षेत्र में हमें अपनी उत्तरी सीमाओं पर अंधाधुंध आक्रामकता से चुनौती मिली है।”

सिंह ने अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षा मंत्री मार्क टी. एस्पर को ‘भारत-अमेरिका साझेदारी पर व्यक्तिगत प्रतिबद्धता’ के लिए धन्यवाद दिया।

सुरक्षा मुद्दों के अलावा उन्होंने कोविड-19 महामारी के बारे में भी बात की और इस बार पर भी विमर्श किया गया कि इस महामारी ने दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को कैसे नुकसान पहुंचाया है।

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास सीमा विवाद को लेकर पिछले छह महीने से गतिरोध बना हुआ है। दोनों देशों की सेनाओं की सात कमांडर स्तरीय बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन सीमा का मुद्दा अभी भी नहीं सुलझा है। सर्दियों के दौरान एलएसी पर दोनों ही देशों की ओर से अपने सुरक्षा बलों को हटाने या उनकी संख्या कम करने की संभावना नहीं दिख रही है। यही वजह है कि बेहद ठंडे और दुर्गम स्थानों पर तैनात सैनिकों के लिए आवश्यक सामग्री की पहुंच सुनिश्चित करना दोनों ही देशों के लिए एक बड़ी चुनौती है।

विवादित भारत-चीन सीमा के साथ महत्वपूर्ण ऊंचाई वाले स्थानों पर तैनात सैनिक शून्य से नीचे के तापमान पर डटे हुए हैं और उन्हें इसमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

भारत ने 30 अगस्त को पैंगोंग झील के दक्षिणी तट पर रेचिन ला, रेजांग ला, मुकर्पी और टेबोप जैसी महत्वपूर्ण ऊंचाई वाले स्थानों पर अपनी पहुंच सुनिश्चित कर ली थी। भारतीय सेना ने ब्लैकटॉप के पास भी कुछ स्थानों पर तैनाती की थी। भारत की ओर से यह कदम चीन द्वारा भड़काऊ सैन्य कार्रवाई के बाद उठाया गया था।

चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने 15 जून को पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में पेट्रोलिंग पॉइंट 14 पर भारतीय सैनिकों पर एक बर्बर हमला किया था, जिसमें 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। दोनों सेनाओं के बीच हुई हिंसक झड़प में चीन के सैनिक भी हताहत हुए थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *