BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 05:03 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

ग्वालियर में पत्रकार का अपहरण, मारपीट के बाद गोली मारी, अस्पताल में भर्ती

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 जुलाई 2023, 12:31 PM IST
ग्वालियर में पत्रकार का अपहरण, मारपीट के बाद गोली मारी, अस्पताल में भर्ती
Read Time:3 Minute, 28 Second

ग्वालियर में पत्रकार का अपहरण, मारपीट के बाद गोली मारी, अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शनिवार को एक क्षेत्रीय समाचार चैनल से जुड़े पत्रकार का अपहरण कर लिया गया, उसे बुरी तरह पीटा गया और फिर गोली मार दी गई। हालांकि, वह भागने में सफल रहा और अब एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शनिवार को एक क्षेत्रीय समाचार चैनल से जुड़े पत्रकार का अपहरण कर लिया गया, उसे बुरी तरह पीटा गया और फिर गोली मार दी गई। हालांकि, वह भागने में सफल रहा और अब एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

पीड़ित की पहचान शिवम आर्य के रूप में हुई है, जो ग्वालियर के हजीरा इलाके का निवासी है। कथित तौर पर शनिवार सुबह करीब 6 बजे उनके घर से उनका अपहरण कर लिया गया था।

अपहरणकर्ता उसे शिकारपुरा गांव ले गए और वहां उसे एक पहाड़ी पर स्थित एक कमरे में बंद कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने उसे शराब पीने के लिए मजबूर किया।

शिकारपुरा से अपहरणकर्ता उसे दतिया जिले के निकट स्थित ग्वालियर जिले की एक तहसील डबरा ले गए, जहां उसे और अधिक शारीरिक उत्पीड़न और दुर्व्यवहार का शिकार होना पड़ा।

बाद में, दोपहर में अपहरणकर्ताओं में से एक ने एक अज्ञात व्यक्ति को वीडियो कॉल किया। फिर अपहरणकर्ता आर्य को गोली मारने के लिए आगे बढ़े, पहली गोली उसकी कनपटी को छूती हुई, जबकि दूसरी गोली उसकी जांघ में लगी। हालाँकि, जब अपहरणकर्ता एक और राउंड के लिए बंंंदूक को फिर से लोड कर रहा था, आर्य ने साहस जुटाकर उनमें से एक को एक तरफ धकेल दिया और मौके से भाग गया।

भागकर करीब एक किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद उसने एक स्थानीय व्यक्ति को पूरी कहानी बताई। जल्द ही पुलिस सतर्क हो गई और पत्रकार को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के मुताबिक, उनकी खोपड़ी में फंसी एक गोली को सर्जरी करके निकाल दिया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि आर्य की पत्‍नी ने पहले कथित तौर पर मारपीट में शामिल एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस को संदेह है कि हमलावर बदला लेने या पत्रकार से पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहे होंगे।

ग्वालियर के एसपी राजेश चंदेल ने कहा, “हमने मामले की जांच शुरू कर दी है और अब तक तीन संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। हम अपराध के पीछे के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *