BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 15 मई 2025 12:28 PM
  • 41.65°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने पुनर्विचार का किया आग्रह
  2. सरकार जब देशहित में कदम उठाएगी, विपक्ष उनका साथ देगा : कृष्णा अल्लावारु
  3. आदमपुर एयरबेस जाकर प्रधानमंत्री ने पाकिस्‍तान को किया बेनकाब : हुसैन दलवई
  4. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया
  5. पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने किया बहिष्कार
  6. पाकिस्तान ने अपने साथी देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कैसे किया फेक न्यूज का प्रसार, ‘डिसइंफो लैब’ ने किया खुलासा
  7. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  8. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  9. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  10. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  11. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  12. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  13. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  14. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  15. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई

कर्नाटक हाईकोर्ट ने विशेष अदालत से येदियुरप्पा के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले पर पुनर्विचार करने को कहा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 सितंबर 2022, 1:32 PM IST
कर्नाटक हाईकोर्ट ने विशेष अदालत से येदियुरप्पा के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले पर पुनर्विचार करने को कहा
Read Time:3 Minute, 17 Second

कर्नाटक हाईकोर्ट ने विशेष अदालत से येदियुरप्पा के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले पर पुनर्विचार करने को कहा

बेंगलुरु, 08 सितंबर (बीएनटी न्यूज़)| सत्तारूढ़ भाजपा को झटका देते हुए कर्नाटक उच्च न्यायालय ने बुधवार को सांसद/विधायकों के लिए विशेष अदालत से पूर्व सीएम बी.एस. येदियुरप्पा के खिलाफ भष्ट्राचार के आरोपों पर दोबारा विचार करने का कहा है। येदियुरप्पा हाल ही में भाजपा के सर्वोच्च निर्णय लेने वाले निकाय केंद्रीय संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति के लिए नामित किए गए हैं।

न्यायमूर्ति एस सुनील दत्त यादव की अध्यक्षता वाली पीठ ने सामाजिक कार्यकर्ता टी.जे. अब्राहम ने येदियुरप्पा और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा जांच की मांग की।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान येदियुरप्पा और उनके परिवार के सदस्यों ने रामलिंगम कंस्ट्रक्शन कंपनी से बेंगलुरु विकास प्राधिकरण (बीडीए) की आवास परियोजनाओं के लिए अनुबंध देने के लिए सैकड़ों करोड़ रुपये की रिश्वत ली थी।

विशेष अदालत ने राज्यपाल की पूर्व सहमति नहीं लेने के लिए येदियुरप्पा और अन्य के खिलाफ निजी शिकायत को खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट ने इस आदेश को निरस्त करते हुए निचली अदालत को फैसले पर पुनर्विचार करने का निर्देश दिया है।

याचिका में येदियुरप्पा के बेटे और बीजेपी उपाध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र, दामाद विरुपक्षप्पा यमकनामरादी, येदियुरप्पा की बेटी के दामाद चंद्रकांत रामलिंगम, सहकारिता मंत्री एस.टी. सोमशेखर, आईएएस अधिकारी डॉ जी.सी. प्रकाश और अन्य भ्रष्टाचार के मामले में पक्षकार हैं।

पीठ ने आगे कहा कि विशेष अदालत प्राथमिकी दर्ज करने और जांच पर फैसला करेगी। 11 नवंबर, 2020 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के साथ मामला दर्ज किया गया था।

येदियुरप्पा के लिए अदालत का फैसला एक झटका साबित हो सकता है, जो आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कर्नाटक में भाजपा का नेतृत्व करने के लिए कमर कस रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *