BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 03 जून 2025 06:49 PM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सलमान खुर्शीद के पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस का एक खेमा नाराज, कार्रवाई की मांग
  2. अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ की वार्षिक बैठक में पीएम मोदी के संबोधन को विदेशी निवेशकों ने सराहा
  3. हिमाचल : सीएम सुक्खू ने हमीरपुर में वन मित्र संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा
  4. एरोल मस्क ने पीएम मोदी को बताया ‘शानदार’ नेता, भारत के विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की सराहना की
  5. 2030 तक हर वर्ष 500 मिलियन यात्री भरेंगे उड़ान, देश स्पेस एविएशन कन्वर्जेंस में एक ग्लोबल लीडर : पीएम मोदी
  6. दिल्ली में झुग्गियों पर चला बुलडोजर : आम आदमी पार्टी
  7. ‘दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं’, पैराग्वे के राष्ट्रपति से बोले पीएम मोदी
  8. भारत दौरे पर पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर होगा फोकस
  9. जेईई एडवांस्ड 2025 : रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक, कोटा का दबदबा
  10. प्रियंका गांधी की कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें
  11. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
  12. बाढ़ प्रभावित मणिपुर में 1,300 से अधिक लोगों को बचाया गया
  13. ग्रीन टेक और ईवी ग्रोथ देखने भारत पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल
  14. आईपीएल 2025 : 14 में से 11 बार! जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब
  15. आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची

इक्कीसवीं सदी के कौरव खाकी हाफ पैंट पहनते हैं : राहुल गांधी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 जनवरी 2023, 3:13 PM IST
इक्कीसवीं सदी के कौरव खाकी हाफ पैंट पहनते हैं : राहुल गांधी
Read Time:3 Minute, 50 Second

इक्कीसवीं सदी के कौरव खाकी हाफ पैंट पहनते हैं : राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोलते हुए उन्हें 21वें सदी के कौरव करार दिया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने सोमवार को अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कहा जब यात्रा शुरू हुई तो लोगों ने कहा की दक्षिण भारत में जो सहयोग और समर्थन मिल रहा है। वो उत्तर भारत में नहीं मिलेगा। केरल में जो साथ मिल रहा है वो कर्नाटक में नहीं मिलेगा, कर्नाटक में बीजेपी की सरकार है। महाराष्ट्र में नहीं मिलेगा लेकिन हर राज्य में लोगों को साथ बढ़ता गया। हरियाणा में बीजेपी की सरकार है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा ने बाकी सब प्रदेशों को दिखा दिया कि हरियाणा क्या है और क्या कर सकता है। जो हमने देश से नफरत, डर मिटाने की बात कि वो सचमुच इन सड़कों पर कर के दिखाता है। इस यात्रा ने जो गिरा, बिना उसका धर्म पूछे उसे अपनी गोद में उठाया हैं उसकी मलहम पट्टी की। ये खुद मैंने अपनी आखों से देखा।

राहुल ने कहा ये हरियाणा सदियों से देश को यही सिखा रहा है। महाभारत के समय जो कौरव और पांडवों की लड़ाई थी। वहीं आज की लड़ाई हैं। पांडव जो थे वो तपस्या करते थे। पांडवों में इस धरती पर कभी नफरत नहीं फैलाई, किसी गरीब व्यक्ति के खिलाफ अपराध नहीं किया।

केंद्र सरकार पर चुटकी लेते हुऐ कहा की पांडवों ने कभी नोटबंदी की क्या? गलत जीएसटी लागू की थी क्या, वो कभी नहीं करते, क्योंकि वो जताते थे कि ये गलत नीति इस धरती के तपस्वियों से चोरी करने का तरीका है। एक तरफ पांच तपस्वी थे जिनके साथ सब धर्मों के लोग थे जैसे भारत जोड़ो यात्रा मोहब्बत की दुकान। पांडवों ने भी नफरत के बाजार में मुहब्बत की दुकान खोली थी। दूसरी तरफ संगठन था। इक्कीसवीं सदी के कौरव खाकी हाफ पैंट पहनते हैं। हाथ में लाठी लेकर शाखा लगाते हैं। हिन्दुस्तान के कुछ सबसे अमीर अरबपति कौरवों के साथ खड़े हैं। हिन्दुस्तान की दो तीन शक्तियों ने नोटबंदी, जीएसटी लागू की। इन्होंने ने प्रधानमन्त्री का हाथ चलाया। उस समय के अरबपति भी पांडवों के साथ नहीं खड़े थे, इसलिए उन्हें घर से निकाल दिया गया। उन्हें जंगल में रहना पड़ा। मगर उन पांडवों के साथ इस धरती के गरीब, मजदूर और छोटे दुकानदार खड़े थे। ये देश तपस्वियों का देश है।

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस सांसद राहुल ने सोमवार को कहा, आरएसएस के लोग कभी भी ‘हर हर महादेव’ नहीं कहते क्योंकि भगवान शिव ‘तपस्वी’ थे और ये लोग भारत की ‘तपस्या’ पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने ‘जय सिया राम’ से देवी सीता को हटा दिया है। ये लोग भारत की संस्कृति के खिलाफ काम कर रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *