BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 09:19 PM
  • 38.94°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

केजरीवाल ने अन्ना हजारे की पीठ में छुरा घोंपा : सीएम मनोहर लाल खट्टर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 नवंबर 2022, 2:27 PM IST
केजरीवाल ने अन्ना हजारे की पीठ में छुरा घोंपा : सीएम मनोहर लाल खट्टर
Read Time:2 Minute, 30 Second

केजरीवाल ने अन्ना हजारे की पीठ में छुरा घोंपा : सीएम मनोहर लाल खट्टर

दिल्ली के एमसीडी चुनाव को लेकर भाजपा रविवार को जगह-जगह विजय संकल्प रोड शो कर रही है। इसमें देशभर के बड़े भाजपा नेता शामिल हुए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार और सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में मनोहर लाल खट्टर ने केजरीवाल सरकार पर जमकर निशाना साधा।

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना कहा कि “इस आदमी ने अन्ना हजारे के पीठ में छुरा घोंपकर उनको वापस भेज दिया और खुद सत्ता पर काबिज होकर बैठ गया। इनकी कुछ काबिलियत नहीं है सरकार में आने की। यह सरकार में सिर्फ राजनीति करता है, लेकिन राज करना नहीं आता।”

दिल्ली के नरेला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि एक धोखा अन्ना हजारे के साथ हुआ। एक दिन उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई जो लोगों को बहुत पसंद आई और केजरीवाल की सरकार बना दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 10 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है। अगर नहीं हुआ तो फिर इन्होंने पॉलिसी क्यों बदली।

खट्टर ने आप के मंत्री सत्येंद्र जैन पर भी निशाना साधा और कहा कि दिल्ली सरकार के एक भ्रष्टाचारी मंत्री आजकल तिहाड़ जेल में हैं। तिहाड़ जेल में इनके मंत्री खुद से सिफारिश करके गए होंगे। जेल का वातावरण तक इन्होंने गंदा कर दिया है।

गौरतलब है कि एमसीडी के सभी 250 वार्डो के लिए 4 दिसंबर को मतदान होगा और 7 दिसंबर को नतीजे आएंगे। भाजपा और आम आदमी पार्टी के अलावा कांग्रेस भी एमसीडी में ज्यादा से ज्यादा सीट जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *