BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 13 मई 2025 05:06 AM
  • 28.58°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  2. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  3. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  4. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  5. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
  6. जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना
  7. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख
  8. आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब
  9. भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हुआ राफेल का इस्तेमाल : संबित पात्रा
  10. डीजीएमओ की बातचीत से पहले पीएम मोदी की बैठक, सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद
  11. मणिपुर में दो महीने में लोकप्रिय सरकार बनेगी : भाजपा सांसद
  12. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान के 35-40 सैनिक मारे गए : सेना
  13. पाकिस्तान को सीजफायर के लिए मजबूर करने में नौसेना की भी रही अहम भूमिका
  14. भारत के सटीक हमलों के बाद पाकिस्तान के तबाह एयर बेस के सैटेलाइट इमेज सामने आए
  15. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत 100 से अधिक आतंकवादी ढेर : सेना

महात्मा गांधी का अपमान करने के लिए देश से माफी मांगे केजरीवाल – भाजपा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 अक्टूबर 2022, 12:21 PM IST
महात्मा गांधी का अपमान करने के लिए देश से माफी मांगे केजरीवाल – भाजपा
Read Time:2 Minute, 41 Second

महात्मा गांधी का अपमान करने के लिए देश से माफी मांगे केजरीवाल – भाजपा

नई दिल्ली, 04 अक्टूबर (बीएनटी न्यूज़)| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर महात्मा गांधी का अपमान करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने कहा है कि गांधी जयंती पर साजिश के तहत राजघाट ना जाकर केजरीवाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान किया है और उन्हें इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना द्वारा दिल्ली की केजरीवाल सरकार को पत्र लिखकर गांधी जयंती के अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री या उनके किसी भी अन्य मंत्री के राजघाट नहीं जाने के बारे में पूछे गए सवाल का हवाला देते हुए कहा कि उपराज्यपाल ने चिट्ठी में लिखा कि प्रथम ²ष्टया यह मामला जानबूझकर प्रोटोकॉल तोड़ने का मालूम पड़ता है। पत्र में यह भी लिखा है कि इस तरीके के कार्यक्रमों का आयोजन दिल्ली सरकार की तरफ से किया जाता है और जो निमंत्रण पत्र भेजा जाता है, वह दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम से जाता है।

गुप्ता ने उपराज्यपाल के पत्र का हवाला देते हुए कहा कि केजरीवाल सोची समझी साजिश के तहत ना खुद महात्मा गांधी के समाधि स्थल पर गए और ना ही अपने मंत्रियों को जाने की इजाजत दी। इस गुनाह के लिए उन्हें देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा नेता ने कहा कि देश के महापुरुषों का राजनीतिक इस्तेमाल करना केजरीवाल की पुरानी आदत है। वो साबरमती आश्रम जाकर चरखा चलाने की नौटंकी करते हैं और पंजाब में गांधी की तस्वीर हटवाने का आदेश देते हैं।

गुप्ता ने केजरीवाल सरकार पर अपने आठ सालों के कार्यकाल के दौरान बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को मिलने वाली पेंशन को बंद करने का भी आरोप लगाया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *