BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 03:15 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

केरल : निजी कर्मचारियों को पेंशन के लिए माकपा, कांग्रेस एकजुट

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 फ़रवरी 2022, 6:26 PM IST
केरल : निजी कर्मचारियों को पेंशन के लिए माकपा, कांग्रेस एकजुट
Read Time:2 Minute, 16 Second

केरल : निजी कर्मचारियों को पेंशन के लिए माकपा, कांग्रेस एकजुट

तिरुवनंतपुरम, 21 फ़रवरी (बीएनटी न्यूज़)| सत्तारूढ़ माकपा नीत एलडीएफ और कांग्रेस नीत विपक्षी यूडीएफ मंत्रियों के निजी स्टाफ सदस्यों की पेंशन को लेकर एकमत हैं। इस समय केरल में यदि कोई व्यक्तिगत स्टाफ सदस्य सेवा में दो साल पूरा करता है, तो वह जीवनभर पेंशन पाने का हकदार होता है, और उसके निधन के बाद उसका परिवार भी इसके लिए पात्र होता है। केरल विधानसभा ने 1994 में इस विषय पर एक विधेयक पारित किया था और जब से राज्य के खजाने मंत्रियों के पूर्व स्टाफ सदस्यों को पेंशन का भुगतान कर रहे हैं।

हालांकि, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, जो राज्य सरकार और विपक्ष के साथ खुली लड़ाई में हैं, इस बात पर अड़े हैं कि सरकार कर्मचारियों के सदस्यों को पेंशन के संबंध में एक रिपोर्ट दे। हाल ही में जब मुख्यमंत्री राजभवन में उनसे मिलने गए तो उन्होंने इस बारे में मुख्यमंत्री को बताया था।

दिलचस्प बात यह है कि राज्य में ग्यारहवें वेतन आयोग के बाद एक निजी स्टाफ सदस्य के लिए न्यूनतम पेंशन 3,550 रुपये है।

दो साल तक काम करने के बाद निजी स्टाफ के सदस्य पेंशन के हकदार होते हैं और अगर कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र में सेवा में शामिल होता है और वह 20 साल की उम्र में सेवा छोड़ देता है, तो वह पेंशन के लिए पात्र होता है। जबकि एक सरकारी कर्मचारी केरल में 56 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होता है, व्यक्तिगत स्टाफ सदस्य की ऊपरी आयु सीमा नहीं होती।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *