BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 01 मई 2025 01:43 PM
  • 36.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  2. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  3. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत
  4. जात‍िगत जनगणना का दबाव सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव : राहुल गांधी
  5. केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की, यह सही कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का विरोध किया: अमित शाह
  7. कांग्रेस ने वो भूल की है जिसकी माफी नहीं : शाहनवाज हुसैन
  8. जाति जनगणना : जिसको पिछली सरकारें टालती रहीं, उसको मोदी सरकार ने मूल जनगणना में ही सम्मिलित करने का किया फैसला
  9. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक : जाति जनगणना को मंजूरी, गन्ना किसानों को राहत
  10. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बनाए गए अध्यक्ष
  11. अखिलेश यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल
  12. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार का दावा, कहा- ‘भारत अगले 24 घंटों में कर सकता है अटैक’
  13. पाकिस्तान दुश्मनी चाहता है तो हम तैयार हैं : फारूक अब्दुल्ला
  14. कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले पर दिखाई एकजुटता, नेताओं को संयमित बयान देने का निर्देश
  15. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने विदेश मंत्री से की बात, पहलगाम आतंकी घटना की निंदा

मानसून सीजन शुरू होने के बाद जोशीमठ में एक बार फिर से भू-धंसाव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 जुलाई 2023, 2:52 PM IST
मानसून सीजन शुरू होने के बाद जोशीमठ में एक बार फिर से भू-धंसाव
Read Time:2 Minute, 19 Second

मानसून सीजन शुरू होने के बाद जोशीमठ में एक बार फिर से भू-धंसाव

पहाड़ों में बारिश का दौर जारी है। मानसून का सीजन शुरू होने के बाद जोशीमठ में एक बार फिर से भू-धंसाव होने लगा है। जिससे स्थानीय लोगों में डर पैदा हो गया है।

उत्तराखंड सरकार ने जो जोशीमठ आपदा प्रभावितों के लिए प्रस्ताव तैयार कर भारत सरकार को भेजा था, अभी तक उस पर कुछ निर्णय नहीं लिया गया है। जिसके चलते तमाम आपदा प्रभावित परिवार मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं।

हालांकि पीएम मोदी ने सीएम धामी से बेहतर से बेहतर सुविधा लोगों तक पहुंचाने की बात कही है। दरअसल, जोशीमठ में करीब 7 महीने पहले घरों में दरारें बढ़ने का सिलसिला शुरू हुआ था। जो कुछ समय पहले ही भू-धंसाव का सिलसिला थमा था। लेकिन बरसात का मौसम शुरू होने के बाद जोशीमठ नगर में जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं।

जोशीमठ में हुए भू-धंसाव के बाद जोशीमठ नगर के 868 भवनों में दरारें पड़ गई थी। साथ ही 181 भवनों को असुरक्षित जोन घोषित कर दिया गया था। इसके अलावा जिन घरों में हल्की दरारें थी, उन घरों में लोग अभी भी रह रहे हैं।

आपदा सचिव रंजीत सिन्हा ने कहा कि जोशीमठ में प्रभावित परिवारों के लिए किराए की व्यवस्था और कैंप की व्यवस्था की गई है। साथ ही 80 परिवारों को मुआवजा की धनराशि भी दी जा चुकी है। इसके अलावा धनराशि की व्यवस्था की जा रही हैं, जैसे ही धनराशि उपलब्ध होगी, लोगों को मुआवजा दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभी भी जो लोग किराए के मकान में रह रहे हैं, उनको मासिक रेंट के लिए पांच हजार रुपए प्रति परिवार दिया जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *