BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 11 मई 2025 11:57 AM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान ने किया सीजफायर का ‘घोर उल्लंघन’, सेना कर रही जवाबी कार्रवाई : विदेश सचिव मिस्री
  2. संदीप दीक्षित ने सीजफायर को लेकर विदेशी ताकत के हस्तक्षेप पर उठाए सवाल
  3. युद्धविराम के उल्लंघन पर नेताओं ने पाकिस्तान को लताड़ा
  4. एनएसए अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से की बात
  5. देशभर में संघर्ष विराम का स्वागत, सेना के शौर्य और केंद्र की कूटनीति की तारीफ
  6. संघर्ष विराम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री ने की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता
  7. पाकिस्तान ने चार घंटे के अंदर किया सीजफायर का उल्लंघन, जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में हवाई हमले
  8. 1971 वाली बर्बादी याद कर 2025 में भी खौफजदा था पाकिस्तान, ऐसे में जान बचाने के लिए लगाई सीजफायर की गुहार
  9. ‘महिला अधिकारियों का मनोबल बढ़ाएगा’, स्थायी कमीशन के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर बोलीं अनुमा आचार्य
  10. ऑपरेशन सिंदूर : सैन्य और कूटनीतिक दोनों मोर्चों पर भारत की जीत
  11. ‘एस-400, ब्रह्मोस बेस पूरी तरह सुरक्षित; पाकिस्तान को भारी नुकसान’, भारतीय सेना ने खोली दुश्मन के झूठ की पोल
  12. युद्ध विराम के बाद कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग
  13. भारत ने अपनी शर्तों पर किया सीजफायर, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि
  14. भारत-पाकिस्तान तत्काल और पूर्ण युद्धविराम पर सहमत : अमेरिका
  15. राजस्थान : जोधपुर में अगले आदेश तक बाजार बंद, बीकानेर का पीबीएम अस्पताल कर रहा अलर्ट मोड पर काम

भारतीय मूल के लियो वराडकर दूसरी बार बने आयरलैंड के प्रधानमंत्री, PM Modi ने दी बधाई, बोले- मिलकर करेंगे विकास

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 दिसंबर 2022, 3:02 PM IST
भारतीय मूल के लियो वराडकर दूसरी बार बने आयरलैंड के प्रधानमंत्री, PM Modi ने दी बधाई, बोले- मिलकर करेंगे विकास
Read Time:2 Minute, 56 Second

भारतीय मूल के लियो वराडकर दूसरी बार बने आयरलैंड के प्रधानमंत्री, PM Modi ने दी बधाई, बोले- मिलकर करेंगे विकास

भारतीय मूल के लियो वराडकर दूसरी बार आयरलैंड के प्रधानमंत्री चुने गए हैं। आयरलैंड के राष्ट्रपति माइकल डी. हिगिंस द्वारा मंजूरी देने के बाद वराडकर की नियुक्ति की पुष्टि की गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें ट्वीट कर खास अंदाज में बधाई दी है।

पीएम मोदी बोले- मिलकर अर्थव्यवस्था को और समृद्ध बनाएंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया, लियो वराडकर को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई। आयरलैंड के साथ ऐतिहासिक संबंधों, साझा संवैधानिक मूल्यों और बहुआयामी सहयोग को मैं बहुत महत्व देता हूं। दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को और अधिक समृद्ध करने के लिए मिलकर काम करने की आशा करता हूं।

समझौते के तहत वराडकर बने पीएम

आयरलैंड में 2020 में आम चुनाव हुए थे। इसके बाद माइकल मार्टिन की पार्टी ‘फिएना फेल’ और वराडकर की पार्टी ‘फिने गाइल’ के बीच ऐतिहासिक समझौता हुआ था। इसके बाद मार्टिन देश के प्रधानमंत्री बने थे। इस समझौते के तहत तय हुआ था कि पांच साल के कार्यकाल के शुरुआती ढाई साल में मार्टिन देश के प्रधानमंत्री और वराडकर उप प्रधानमंत्री रहेंगे। इसके बाद दोनों एक दूसरे की जगह लेंगे।

भारत से है खास रिश्ता

मार्टिन (61) ने शनिवार सुबह प्रधानमंत्री पद से अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंप दिया। वराडकर (43) इससे पहले 2017 से 2020 के बीच आयरलैंड के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वह देश के सबसे युवा और ‘गे’ प्रधानमंत्री बने थे। उनकी मां का संबंध आयरलैंड, जबकि पिता का संबंध भारत से है। उनके पिता अशोक महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के वराड गांव में रहते थे। जबकि मां मरियम आयरलैंड की निवासी थीं और पेशे से नर्स थीं। उनके पिता पेशे से डॉक्टर थे और 1960 के दौरान इंग्लैंड की नेशनल हेल्थ सर्विस में कार्यरत थे। मां मरियम की मुलाकात अशोक से इंग्लैंड में हुई थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *