BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025 08:44 PM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  2. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  3. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  4. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  5. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन
  6. पीएम मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय से की बातचीत, वक्फ कानून को बताया ऐतिहासिक कदम
  7. मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर ‘महागठबंधन’ ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा-जदयू ने कसा तंज
  8. दाउदी बोहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वक्फ कानून में संशोधन के लिए जताया आभार
  9. मुर्शिदाबाद हिंसा : तस्वीरें गवाह, उपद्रवियों ने सैकड़ों घर लूटे, जलाकर किया राख
  10. मोदी मैजिक : यूं ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी हैं दमदार, हर किरदार में लगते हैं शानदार
  11. ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में वित्तीय अनियमितता को लेकर सरदार पटेल ने भी दी थी पंडित नेहरू को चेतावनी, जताई थी कई आशंकाएं
  12. उपराष्ट्रपति ने न्यायपालिका की भूमिका पर उठाए सवाल, ‘राष्ट्रपति को निर्देश देना असंवैधानिक’
  13. वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया सात दिन का समय, डिनोटिफिकेशन और नई नियुक्तियों पर रहेगी रोक
  14. राहुल गांधी अगले हफ्ते अमेरिका जाएंगे, ब्राउन यूनिवर्सिटी में देंगे भाषण
  15. बंगाल में प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह से चरमराया, राष्ट्रपति शासन लागू हो: जगदंबिका पाल

लॉकडाउन 2 सप्ताह बढ़ने के आसार, शाह ने की मोदी से मुलाकात (लीड-1)

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 30 मई 2020, 11:31 AM IST
लॉकडाउन 2 सप्ताह बढ़ने के आसार, शाह ने की मोदी से मुलाकात (लीड-1)
Read Time:3 Minute, 21 Second

लॉकडाउन 2 सप्ताह बढ़ने के आसार, शाह ने की मोदी से मुलाकात (लीड-1)

 

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)| प्रवासी मजदूरों की आवाजाही के साथ देश के कई राज्यों में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए लॉकडाउन का बढ़ना तय माना जा रहा है। कई राज्य लॉकडाउन को दो सप्ताह बढ़ाने के पक्ष में हैं। इसमें ज्यादातर भाजपा शासित राज्य हैं। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत 15 दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ाना चाहते हैं। इन मसलों को लेकर शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नई दिल्ली स्थित आवास, सात लोक कल्याण मार्ग जाकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मिले सुझावों को प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखा। सूत्रों का कहना है कि राज्यों की मांग पर कुछ अधिक छूट के साथ लॉकडाउन 5.0 लागू करने की तैयारी है।

 

शाह ने इसके एक दिन पहले गुरुवार को सुबह से लेकर शाम तक सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से टेलीफोन पर चर्चा की थी। उन्होंने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अलग से भी बात की थी। बातचीत का मुख्य विषय था कि लॉकडाउन 4.0 कितना सफल रहा है और राज्य आगे के लिए क्या चाहते हैं।

 

सूत्रों का कहना है कि ज्यादातर मुख्यमंत्रियों ने अपने राज्यों में बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए लॉकडाउन 5.0 के पक्ष में बात की। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि लॉकडाउन 4.0 की तुलना में अतिरिक्त छूट मिलनी चाहिए। मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन 5.0 में कंटेनमेंट एरिया पर ज्यादा फोकस करने की बात करते हुए अन्य क्षेत्रों में गतिविधियों को सामान्य करने पर चर्चा की।

 

सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के सुझावों को नोट करने के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर जाकर उनसे भेंट की। गृहमंत्री ने हरेक राज्य के मुख्यमंत्री से मिले सुझावों के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी। सूत्रों का कहना है कि राज्यों से आए सुझावों के आधार पर गृह मंत्रालय लॉकडाउन 5.0 की रणनीति बनाने में जुट गया है। लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई की आधी रात को समाप्त हो रहा है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *