BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 02:02 PM
  • 39.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

ममता बोलीं : लोकसभा चुनाव से पहले ईवीएम हैक करने की तैयारी के सबूत मिले हैं

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 अगस्त 2023, 6:09 PM IST
ममता बोलीं : लोकसभा चुनाव से पहले ईवीएम हैक करने की तैयारी के सबूत मिले हैं
Read Time:2 Minute, 37 Second

ममता बोलीं : लोकसभा चुनाव से पहले ईवीएम हैक करने की तैयारी के सबूत मिले हैं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को हैक करने का अभी से प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा, “वे ईवीएम को हैक करने के सभी प्रयास करेंगे। प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। हमें इस संबंध में कुछ सबूत मिले हैं, और सबूत पाने के लिए हमारे प्रयास जारी हैं। इस मामले पर भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन (इंडिया) की अगली बैठक में विस्तार से चर्चा की जाएगी।”

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि इन सभी साजिशों के बावजूद विपक्षी गठबंधन इंडिया 2024 के लोकसभा चुनावों में विजयी होगा।

उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए की अब कोई प्रासंगिकता नहीं है। इंडिया नया विपक्षी गठबंधन है, जिसकी देश के हर कोने में मौजूदगी है। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया नई दिल्ली में नई सरकार बनाएगा।”

ईवीएम हैकिंग की आशंका वाली ममता के बयान का पश्चिम बंगाल भाजपा नेतृत्व ने मजाक उड़ाया। राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि तृणमूल नेता किसी भी चुनाव से पहले इस तरह की झूठी आशंका जताती हैं और अगर नतीजे उनकी पार्टी के पक्ष में जाते हैं तो वह चुप हो जाती हैं।

सिन्हा ने कहा, “उन्होंने 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले भी यही चेतावनी दी थी। हालांकि, बाद में उनकी पार्टी के चुनाव में जीत होने के बाद वह चुप हो गईं। वह घबराई हुई हैं और उनके बयानों से साबित होता है कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए नई दिल्ली में फिर सत्ता में आएगा।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *