BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 10:50 AM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  2. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  3. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  4. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  5. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  6. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  7. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  8. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा
  9. मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा – ‘समाज में शांति स्थापित करेंगे’
  10. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  11. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  12. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  13. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  14. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  15. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन

ममता ने मोदी सरकार पर प्रतिशोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 जुलाई 2021, 6:36 AM IST
ममता ने मोदी सरकार पर प्रतिशोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया
Read Time:4 Minute, 7 Second

ममता ने मोदी सरकार पर प्रतिशोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया

कोलकाता, 23 जुलाई (बीएनटी न्यूज़)| शहीद दिवस पर अपने भाषण के दौरान केंद्र पर निशाना साधने के एक दिन बाद, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को पेगासस मुद्दे पर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मीडिया हाउस दैनिक भास्कर के कार्यालय पर छापेमारी (नरेंद्र) मोदी सरकार के प्रतिशोधात्मक रवैये का नतीजा है। उन्होंने एक बार फिर से सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे आगे आएं और केंद्र में कथित निरंकुश सरकार को हराने और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट हों।

गुरुवार को देश भर में दैनिक भास्कर के कई कार्यालयों में की गई आयकर विभाग की छापेमारी के लिए केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए बनर्जी ने कहा, यह पत्रकारों को डराने और लोगों की आवाज को दबाने का एक प्रयास है। दैनिक भास्कर पेगासस मुद्दे पर और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गंगा में फेंके गए शवों पर साहसपूर्वक रिपोटिर्ंग कर रहा है, इसलिए उन्हें प्रताड़ित किया गया है। मैं इसकी कड़ी निंदा करती हूं।

पेगासस मुद्दे को आपातकाल से भी अधिक खतरनाक और अमेरिका में वाटरगेट कांड से भी बड़ा बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, आज हर कोई खतरे में है। न्यायपालिका खतरे में है। राजनीतिक दलों को बोलने की अनुमति नहीं है। नागरिक समाज की आवाजों का गला घोंट दिया जाता है। सभी निष्पक्ष संगठनों का राजनीतिकरण किया जाता है। सभी एजेंसियां पेगासस के डर में रहती हैं। यहां तक कि मंत्री और उनकी अपनी पार्टी (भाजपा) के नेता भी सुरक्षित नहीं हैं।

बनर्जी ने कहा, अगर जज कमजोर हो जाते हैं, पत्रकार असुरक्षित हो जाते हैं, अगर नागरिक समाज डर जाता है, तो लोकतंत्र कहां है? यह निरंकुशता है। एक बार हम मानते थे कि व्हाट्सएप पर बोलना सुरक्षित है, लेकिन अब हम जानते हैं कि यह अब सुरक्षित नहीं है। फेसटाइम भी हैक किया जा सकता है। हमारे सभी फोन कॉल रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। तो हम कहां जाएं? हर कोई डर में जी रहा है।

यह स्पष्ट करते हुए कि वह उन कई लोगों में से हैं, जो आगे आना चाहते हैं और देश में सभी भाजपा विरोधी ताकतों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहते हैं, मुख्यमंत्री ने कहा, भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और यह हमारी जिम्मेदारी है कि इसकी रक्षा की जाए, वरना देश के लोग हमें कभी माफ नहीं करेंगे। हम निष्पक्ष न्याय चाहते हैं। हम अपना सिर नहीं झुकाएंगे। हमें इसे एक साथ लड़ने की जरूरत है।

बनर्जी ने कहा, अगर मुझे अनुमति दी गई तो मैं संसद जाने की कोशिश करूंगी। अगर मैं जाती हूं, तो मुझे कई नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा। मैं अभी आश्वासन नहीं दे सकती कि मैं किनसे मिलूंगी, लेकिन बहुत से हैं, जो मुझसे बात करना चाहते हैं। मुझे समय और स्थिति देखने दो, तभी मैं अंतिम निर्णय लूंगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *