BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 07 मई 2025 08:53 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘पहलगाम हमले में मौतों की जिम्मेदारी ले केंद्र सरकार’, रांची में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे
  2. पहलगाम हमले का असर: वुलर झील का पर्यटन ठप, संकट में शिकारा मालिक
  3. अब भारत का पानी देश के हक में बहेगा : प्रधानमंत्री मोदी
  4. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
  5. वक्फ कानून की वैधता पर नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 15 मई को
  6. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  7. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  8. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  9. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  10. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  11. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  12. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  13. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  14. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  15. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन

राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर किए जाने पर मेनका बोलीं, ‘इससे कोई कद नहीं घटा’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 12 अक्टूबर 2021, 10:19 AM IST
राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर किए जाने पर मेनका बोलीं, ‘इससे कोई कद नहीं घटा’
Read Time:2 Minute, 25 Second

राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर किए जाने पर मेनका बोलीं, ‘इससे कोई कद नहीं घटा’

सुल्तानपुर, 12 अक्टूबर (बीएनटी न्यूज़)| भारतीय जनता पार्टी की सांसद मेनका गांधी ने कहा राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति में जगह नहीं मिलने पर कोई कद नहीं घटता है। मेनका गांधी सोमवार को इसौली विधान सभा क्षेत्र के कई गांव में जनसंवाद के दौरान मीडिया के प्रश्नों का उत्तर दे रही थीं। कहा कि मैं 25 साल से भाजपा की कार्यसमिति में हूं। उन्हें बदले जाने से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। कार्यकारिणी में बदलाव करने का हक पार्टी को है। नए लोगों को अवसर मिलना चाहिए। मेनका गांधी ने संसदीय क्षेत्र में भ्रमण के दूसरे दिन कहा कि राष्ट्रीय कार्यसमिति से उनका हटाया जाना कोई बड़ी बात नहीं है, न ही चिंता करने की जरूरत है।

सांसद ने जोर देकर कहा कि मैं अपने कर्तव्यों से अवगत हूं और अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की सेवा करना मेरा पहला कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि मुझे भ्रष्टाचारियों, चोरों व बेईमानों से बेहद नफरत है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। जनता से सांसद ने अपील की कि अगर उनसे कोई रिश्वत लेता है और उनकी जानकारी में ले आएं, वह उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर करेंगी।

बता दें कि हाल ही में भाजपा ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। 80 सदस्यीय कार्यकारिणी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई केंद्रीय मंत्रियों, राज्य के कई नेताओं के नाम शामिल हैं। इस सूची में लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे दिग्गजों को फिर से शामिल किया गया है। वहीं, इस सूची में वरुण गांधी और मेनका गांधी का नाम नहीं है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *