BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 06:00 PM
  • 41.77°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

वित्तमंत्री के रूप में मनमोहन सिंह के किए आर्थिक सुधारों ने भारत को नई दिशा दी : गडकरी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 नवंबर 2022, 3:10 PM IST
वित्तमंत्री के रूप में मनमोहन सिंह के किए आर्थिक सुधारों ने भारत को नई दिशा दी : गडकरी
Read Time:2 Minute, 11 Second

वित्तमंत्री के रूप में मनमोहन सिंह के किए आर्थिक सुधारों ने भारत को नई दिशा दी : गडकरी

नई दिल्ली, 09 नवंबर (बीएनटी न्यूज़)| केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि 1991 में मनमोहन सिंह द्वारा वित्तमंत्री के रूप में शुरू किए गए आर्थिक सुधारों ने भारत को एक नई दिशा दी, क्योंकि इसने एक उदार अर्थव्यवस्था की शुरुआत की। मनमोहन सिंह द्वारा शुरू किए गए आर्थिक सुधारों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि देश इसके लिए पूर्व प्रधानमंत्री का ऋणी है।

गडकरी ने कहा कि भारत को गरीब लोगों को लाभ देने के इरादे से एक उदार आर्थिक नीति की जरूरत है, एक ऐसी उदार आर्थिक नीति जो किसानों और गरीब लोगों के हित में हो।

पोर्टल ‘टैक्सइंडियाऑनलाइन’ द्वारा आयोजित टीआईओएल अवार्डस 2022 कार्यक्रम में अपने संबोधन में उन्होंने याद किया कि वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा शुरू किए गए आर्थिक सुधारों के कारण 1990 के दशक के मध्य में महाराष्ट्र में सड़कों के निर्माण के लिए धन जुटा सके।

भारत के आर्थिक विकास में और तेजी कैसे आ सकती है, इस सवाल पर मंत्री ने कहा कि भारत को अधिक कैपेक्स निवेश की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि राजमार्ग निर्माण के लिए एनएचएआई आम आदमी से भी पैसा जुटा रहा है।

उन्होंने देश में 26 हरित एक्सप्रेसवे के निर्माण की भी बात की और कहा कि मंत्रालय को इसके लिए धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *