BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 07:15 PM
  • 36.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  2. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  3. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  4. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  5. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  6. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  7. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  8. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  9. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला
  10. भारत पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
  11. अहमदाबाद में खुद को वक्फ ट्रस्टी बताकर किराया वसूली का पर्दाफाश, पांच लोग गिरफ्तार
  12. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  13. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  14. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’
  15. भाजपा की पूरी सरकार ही प्रोपेगेंडा पर चल रही : अखिलेश यादव

मोदी ने यूपी, उत्तराखंड व गोवा में सरकार गठन पर भाजपा नेताओं के साथ की चर्चा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 मार्च 2022, 2:36 PM IST
मोदी ने यूपी, उत्तराखंड व गोवा में सरकार गठन पर भाजपा नेताओं के साथ की चर्चा
Read Time:3 Minute, 21 Second

मोदी ने यूपी, उत्तराखंड व गोवा में सरकार गठन पर भाजपा नेताओं के साथ की चर्चा

नई दिल्ली, 21 मार्च (बीएनटी न्यूज़)| उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और गोवा में सरकार गठन पर चर्चा के लिए रविवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की बैठक हुई। सूत्रों ने बताया कि बैठक का मुख्य एजेंडा तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ मंत्रियों के नामों पर चर्चा करना था।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष मौजूद थे।

10 मार्च को घोषित विधानसभा चुनावों के परिणामों में भाजपा चार राज्यों – उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विजेता बनकर उभरी।

रविवार को भाजपा ने मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में एन. बीरेन सिंह के नाम की घोषणा की।

इसके अलावा, योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बने रहने की संभावना है, और उनके 25 मार्च को कार्यभार संभालने की उम्मीद है। सूत्रों ने कहा, प्रमोद सावंत को भी गोवा का मुख्यमंत्री बनाए रखे जाने की संभावना है।

“चर्चा का प्रमुख एजेंडा उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री रहा, जहां पार्टी के दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के बावजूद पुष्कर सिंह धामी विधानसभा चुनाव हार गए हैं। शनिवार और रविवार को शाह के आवास पर उत्तराखंड के नेताओं के साथ दो दौर की बैठकें हुईं और विधायक दल की बैठक सोमवार शाम को होने की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक में उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री तय करने के लिए अंतिम निर्णय लिए जाने की संभावना है।”

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखंड में भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक हैं।

रविवार को इससे पहले, अमित शाह के आवास पर उत्तराखंड के भाजपा नेताओं के साथ नए मुख्यमंत्री और सरकार गठन पर चर्चा के लिए बैठक हुई थी। बैठक करीब एक घंटे तक चली।

बाद में नेताओं ने आगे की चर्चा के लिए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के आवास पर मुलाकात की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *