BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 07 मई 2025 08:10 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘पहलगाम हमले में मौतों की जिम्मेदारी ले केंद्र सरकार’, रांची में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे
  2. पहलगाम हमले का असर: वुलर झील का पर्यटन ठप, संकट में शिकारा मालिक
  3. अब भारत का पानी देश के हक में बहेगा : प्रधानमंत्री मोदी
  4. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
  5. वक्फ कानून की वैधता पर नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 15 मई को
  6. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  7. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  8. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  9. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  10. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  11. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  12. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  13. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  14. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  15. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन

मप्र : नीमच में आदिवासी को वाहन से घसीटकर मारने वालों के मकान ढहाए गए, कांग्रेस ने जांच दल बनाया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 30 अगस्त 2021, 9:46 AM IST
मप्र : नीमच में आदिवासी को वाहन से घसीटकर मारने वालों के मकान ढहाए गए, कांग्रेस ने जांच दल बनाया
Read Time:3 Minute, 35 Second

मप्र : नीमच में आदिवासी को वाहन से घसीटकर मारने वालों के मकान ढहाए गए, कांग्रेस ने जांच दल बनाया

नीमच/भोपाल 30 अगस्त (बीएनटी न्यूज़)| मध्य प्रदेश के नीमच जिले में आदिवासी युवक को वाहन से बांधकर घसीटकर मारने के तीन आरेापियों के मकानों को ढहा दिया गया है। वहीं इस हत्याकांड को जघन्य वारदात बताते हुए कांग्रेस ने एक चार सदस्यीय जांच दल बनाया है। नीमच जिले की तहसील सिंगोली के ग्राम बांणदा में आदिवासी युवक कान्हा उर्फ कन्हैया लाल भील को वाहन से बांधकर घसीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना में पुलिस ने आठ आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस प्रशासन ने रविवार को तीन आरापियों के मकान भी ध्वस्त कर दिए हैं।

नीमच कलेक्टर मयंक अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने ग्राम बांणदा पहुंचकर मृतक कान्हा उर्फ कन्हैया लाल भील के दो बड़े भाइयों और काका सहित अन्य परिवारजन से भेंट कर उन्हें ढाढस बंधाया। पुलिस अधीक्षक वर्मा ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

वहीं कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि मध्यप्रदेश में लगातार बर्बरता व अमानवीयता की घटनाएं सामने आ रही है। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल बनता जा रहा है, लोग बेखौफ होकर कानून हाथ में ले रहे हैं, कानून का कोई डर नजर नही आ रहा है, सरकार नाम की चीज कहीं नजर नहीं आ रही है।

उन्होंने आगे कहा कि बात करें इंदौर, देवास, सतना उज्जैन और अब नीमच जिले के सिंगोली में कन्हैया लाल भील नाम के एक आदिवासी युवक को बुरी तरीके से पीटा गया, फिर उसे एक पिकअप वाहन से बांधकर घसीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना मानवता और प्रदेश के माथे पर कलंक है।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी का एक दल पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया की अध्यक्षता में नीमच जिले के सिंगोली भेजने का निर्णय लिया है। यह दल मौके पर जाकर पीड़ित परिवार व स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगा।

इस जांच दल में अध्यक्ष के अलावा चार विधायक हर्ष विजय गहलोत, पाची लाल मीणा, दिलीप गुर्जर, मनोज चावला शामिल किए गए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *