BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 04:53 PM
  • 38.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. रामबन में बादल फटने से तबाही : सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  2. खड़गे के बिहार दौरे को आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने बताया ‘चुनावी रणनीति’
  3. दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक पानी पहुंचाना है: सीएम रेखा गुप्ता
  4. आज से दिल्ली में दौड़ेंगे 1,111 जीपीएस युक्त वॉटर टैंकर, दिखाई गई हरी झंडी, दावा- पानी की बर्बादी और चोरी पर लगेगी लगाम
  5. भाजपा आज से शुरू कर रही ‘वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान’
  6. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  7. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  8. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  9. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा
  10. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को मुर्शिदाबाद हिंसा पर लेना चाहिए संज्ञान : आचार्य प्रमोद कृष्णम
  11. केसी त्यागी ने वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट को बताया सर्वोच्च, बंगाल में सुशासन की मांग
  12. बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या की खड़गे ने की निंदा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  13. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  14. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  15. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं

नड्डा, शाह ने पंजाब विधानसभा चुनाव पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ चर्चा की

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 जून 2021, 10:46 AM IST
नड्डा, शाह ने पंजाब विधानसभा चुनाव पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ चर्चा की
Read Time:2 Minute, 25 Second

नड्डा, शाह ने पंजाब विधानसभा चुनाव पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ चर्चा की

नई दिल्ली, 16 जून (बीएनटी न्यूज़)| भारतीय जानता पार्टी ( भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को पंजाब में पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख अश्विनी शर्मा के साथ अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों पर चर्चा की। भाजपा मुख्यालय में हुई इस बैठक का मसला राज्य में बदले हुए राजनीतिक हालात के बीच चुनाव की योजनाओं पर चर्चा था। राज्य में भाजपा के सबसे पुराने गठबंधन सहयोगियों में से एक शिरोमणि अकाली दल ने कृषि कानून का विरोध करते हुए भाजपा का साथ छोड़ दिया था। इसके बाद अकाली दल ने राज्य में मायावती की बहुजन समाज पार्टी के हाथ मिला लिया था।

पार्टी के एक नेता ने कहा, यह बैठक चुनाव रणनीति पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई थी। बैठक में पंजाब में किसानों के आंदोलन पर भी चर्चा की गई।

पंजाब में अकेले चुनाव लड़ते हुए भाजपा का इस साल की शुरूआत में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में खराब प्रदर्शन रहा था।

सूत्रों ने कहा कि नए क्षेत्रों में पार्टी के विस्तार की योजना पर भी चर्चा की गई। खासकर राज्य के ग्रामीण हिस्सों में जिसे पार्टी ने दशकों तक अकाली दल के साथ गठबंधन के चलते नजरअंदाज किया है।

भाजपा के एक नेता ने कहा, शिअद के साथ गठबंधन में भाजपा ने शहरी इलाकों में ध्यान केंद्रित किया जबकि एक राजनीतिक ताकत के रूप में स्थापित होने के लिए, पार्टी को पंजाब के ग्रामीण हिस्सों में पैठ बनाने की जरूरत थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *