BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 02 जून 2025 09:25 PM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत दौरे पर पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर होगा फोकस
  2. जेईई एडवांस्ड 2025 : रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक, कोटा का दबदबा
  3. प्रियंका गांधी की कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें
  4. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
  5. बाढ़ प्रभावित मणिपुर में 1,300 से अधिक लोगों को बचाया गया
  6. ग्रीन टेक और ईवी ग्रोथ देखने भारत पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल
  7. आईपीएल 2025 : 14 में से 11 बार! जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब
  8. आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची
  9. नागालैंड में एनसीपी के सभी सात विधायक एनडीपीपी में शामिल, अजित पवार ने कहा- ‘नहीं हो रहा था उनका कोई काम’
  10. महाराष्ट्र में कोरोना के 65 नए मामले, 300 मरीज हुए ठीक
  11. जीएसटी संग्रह मई में 16 प्रतिशत बढ़कर 2.01 लाख करोड़, लगातार दूसरे महीने दो लाख करोड़ के पार
  12. दिल्ली भगाओ, पंजाबी लाओ : ‘आप’ की अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावत, पटियाला में जोरदार प्रदर्शन
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर डेनमार्क के पूर्व राजदूत ने की पीएम मोदी की प्रशंसा, बताया ‘भारत का सच्चा रक्षक’
  14. ममता बनर्जी ने बंगाल को बनाया घुसपैठ, भ्रष्टाचार, स्त्रियों पर अत्याचार का केंद्र, हिंदुओं के साथ हुआ दुराचार : अमित शाह
  15. राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते : बृजभूषण शरण सिंह

पूर्वी दिल्ली में बनेगा नया केंद्रीय विद्यालय

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 29 जुलाई 2020, 10:37 AM IST
पूर्वी दिल्ली में बनेगा नया केंद्रीय विद्यालय
Read Time:2 Minute, 45 Second

पूर्वी दिल्ली में बनेगा नया केंद्रीय विद्यालय

 

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)| पूर्वी दिल्ली में एक नया केंद्रीय विद्यालय स्थापित किया जाएगा। यह केंद्रीय विद्यालय 7000 वर्ग मीटर से अधिक एरिया में बनाया जाएगा। इसके लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी डीडीए द्वारा आवश्यक अनुमति एवं भूमि प्रदान की गई है। पूर्वी दिल्ली में इस केंद्रीय विद्यालय के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अनुरोध पर डीडीए ने स्कूल के लिए यह भूमि आवंटित की है।

 

डीडीए ने केंद्रीय विद्यालय संगठन के कमिश्नर को इस आदेश की प्रति जारी करते हुए कहा “पूर्वी दिल्ली में केंद्रीय विद्यालय स्थापित करने के लिए डीडीए ने 7368 वर्ग मीटर भूमि खजूरी खास इलाके में आवंटित की है। यहां सीनियर सेकेंडरी स्कूल की स्थापना की जाएगी। इस भूमि के बदले केंद्रीय विद्यालय संगठन को प्रतिवर्ष 1 रुपया प्रति एकड़ की दर से शुल्क देना होगा।”

 

इसके साथ ही डीडीए ने केंद्रीय विद्यालय संगठन के कमिश्नर को पत्र जारी करते हुए कहा, “आवंटित भूमि पर केवल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ही स्थापित किया जा सकता है। इस भूमि पर बनाए जाने वाले भवन को डीडीए और स्थानीय निकाय से स्वीकृति लेनी होगी। साथ ही इस भूमि का उपयोग किसी भी अन्य कार्य के लिए नहीं किया जा सकता।”

 

गौरतलब है कि दसवीं कक्षा के बोर्ड नतीजों में देशभर के स्कूलों के बीच केंद्रीय विद्यालय संगठन के स्कूलों ने बाजी मारी है। केंद्रीय विद्यालय की दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए 99.22 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। देशभर के 1168 केंद्रीय विद्यालय के 94,498 छात्र दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 93,774 छात्र इन परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *