BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 01 मई 2025 07:21 PM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  2. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  3. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत
  4. जात‍िगत जनगणना का दबाव सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव : राहुल गांधी
  5. केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की, यह सही कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का विरोध किया: अमित शाह
  7. कांग्रेस ने वो भूल की है जिसकी माफी नहीं : शाहनवाज हुसैन
  8. जाति जनगणना : जिसको पिछली सरकारें टालती रहीं, उसको मोदी सरकार ने मूल जनगणना में ही सम्मिलित करने का किया फैसला
  9. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक : जाति जनगणना को मंजूरी, गन्ना किसानों को राहत
  10. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बनाए गए अध्यक्ष
  11. अखिलेश यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल
  12. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार का दावा, कहा- ‘भारत अगले 24 घंटों में कर सकता है अटैक’
  13. पाकिस्तान दुश्मनी चाहता है तो हम तैयार हैं : फारूक अब्दुल्ला
  14. कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले पर दिखाई एकजुटता, नेताओं को संयमित बयान देने का निर्देश
  15. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने विदेश मंत्री से की बात, पहलगाम आतंकी घटना की निंदा

नई शिक्षा नीति अगले 25 वर्षों तक भारत को युवा देश बनाकर रखेगी : निशंक

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 12 अक्टूबर 2020, 10:23 AM IST
नई शिक्षा नीति अगले 25 वर्षों तक भारत को युवा देश बनाकर रखेगी : निशंक
Read Time:4 Minute, 7 Second

नई शिक्षा नीति अगले 25 वर्षों तक भारत को युवा देश बनाकर रखेगी : निशंक

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (बीएनटी न्यूज़)| नई शिक्षा नीति 2020 देश की वर्तमान शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करेगा और अगले 25 वर्षों तक भारत को युवा देश बनाकर रखेगा। इससे भारत को ज्ञान आधारित महाशक्ति बनाकर देश के सामाजिक – आर्थिक जीवन में नया सूत्रपात करने की हमारी कोशिश कारगर होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने यह बात आईआईटी खड़गपुर द्वारा आयोजित एक वेबिनार में कही। इस आयोजन में करीब 50 हजार लोग जुड़े। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने भी इस आयोजन की सराहना की है। शिक्षा मंत्री निशंक ने कहा, मुझे इस आयोजन का हिस्सा बनते हुए गर्व महसूस हो रहा है। सभी लोगों ने नई शिक्षा नीति को कारगर रुप देने में काफी मेहनत की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21वीं सदी के आत्मनिर्भर और स्वच्छ भारत की कल्पना की है और नई शिक्षा नीति 2020 के जरिए नए भारत की चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलेगी।

‘निशंक’ ने कहा, जैसा कि आप जानते हैं कि आर्यभट्ट, भास्कराचार्य, श्रीनिवास रामानुजन को पूरी दुनिया उनके प्रयासों के लिए वैज्ञानिक के रुप में पहचानती है। आईआईटी खड़गपुर का नाम पूरी दुनिया के लोग जानने लगे हैं। आज सुंदर पिचाई, अर्जुन मल्होत्रा, अजीत जैन, अरुण सरीन, दुव्वुरी सुब्बाराव, हरीश हांडे को पूरी दुनिया जानती है और सभी लोगों ने आईआईटी खड़गपुर से पढाई की है। इन लोगों ने भारत का परिचय पूरी दुनिया से कराया है।

निशंक के मुताबिक, नई शिक्षा नीति में मातृभाषा की ताकत और उसके महत्व को पहचानने की कोशिश की गई है। नई शिक्षा नीति को तैयार करने में 2 लाख लोगों से संवाद स्थापित किया गया है। देश ते करीब 99 प्रतिशत लोगों ने इसे स्वीकार कर लिया है और पूरा देश उत्साहित नजर आ रहा है। नई शिक्षा नीति में इंटर्नशिप भी है और अप्रेंटिसशिप भी है।

रिपोर्ट कार्ड, प्रगति कार्ड, समग्र डिग्री, एकाधिक प्रवेश और निकास, क्रेडिट बैंक जैसे नए तरीके के जरिए शिक्षा को रुचिकर बनाने की कोशिश की गई है। नई शिक्षा नीति के जरिए भारत समग्रता से आगे बढ़ेगा और कोई भी राष्ट्र इसका मुकाबला नहीं कर पाएगा।

केंद्रीय मंत्री निशंक ने कहा, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी मंच हमें आगे बढ़ने में मदद करेगा। जिसके लिए भारत को विश्व स्तर पर शीर्ष पर ले जाने के लिए 20 आईओई बनाए गए हैं जिसके जरिए वैश्विक स्तर पर छात्रों को पहचान बनाने में मदद मिलेगी। जैसा कि आप जानते हैं कि कोविड महामारी की वजह से रातों-रात पूरी शिक्षा व्यवस्था को ऑनलाइन करना पड़ा था। जिससे करीब 25-30 करोड़ छात्रों को शिक्षा व्यवस्था से जोड़ना पड़ा जो अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *