BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 12:31 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा
  2. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को मुर्शिदाबाद हिंसा पर लेना चाहिए संज्ञान : आचार्य प्रमोद कृष्णम
  3. केसी त्यागी ने वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट को बताया सर्वोच्च, बंगाल में सुशासन की मांग
  4. बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या की खड़गे ने की निंदा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  5. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  6. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  7. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  8. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  9. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  10. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  11. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  12. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा
  13. मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा – ‘समाज में शांति स्थापित करेंगे’
  14. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  15. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता

नीतीश ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, कहा, ‘नेपाल, झारखंड में अधिक बर्षापात से बाढ़ की स्थिति’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 जुलाई 2021, 3:33 PM IST
नीतीश ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, कहा, ‘नेपाल, झारखंड में अधिक बर्षापात से बाढ़ की स्थिति’
Read Time:3 Minute, 23 Second

नीतीश ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, कहा, ‘नेपाल, झारखंड में अधिक बर्षापात से बाढ़ की स्थिति’

पटना, 16 जुलाई (बीएनटी न्यूज़)| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को राज्य के बाढ़ प्रभावित सात जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया। सर्वेक्षण के बाद उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग, जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नेपाल और झारखंड में अधिक बर्षापात की स्थिति में कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी है।

मुख्यमंत्री राज्य के बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मधेपुरा, नालंदा, नवादा तथा पटना जिले के बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। हवाई सर्वेक्षण के दौरान उनके साथ जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस तथा मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह भी मौजूद रहे।

हवाई सर्वेक्षण से लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग तथा जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की जिसमें संबंधित जिलों के जिलाधिकारी भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।

मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में कहा कि जून महीने में ज्यादा बारिश हुई थी, लेकिन जुलाई महीने में अब तक ज्यादा बारिश नहीं हुई है। कुछ जिलों में पिछले महीने हुई बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई है।

उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायाजा लेने और आकलन कर लोगों को तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आकलन के बाद आपदा पीड़ितों को सहायता पहुंचाने में सहूलियत होती है।

उन्होंने कृषि कार्यो में हुए नुकसान का भी आकलन करने का निर्देश दिया, जिससे किसानों को जल्द सहायता पहुंचाई जा सके। उन्होंने आगे की स्थिति के लिए भी तैयार रहने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल और पड़ोसी राज्य झारखंड में अधिक बर्षापात की स्थिति में कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनती है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से सतर्क रहने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत कैंपों में कोरोना जांच और टीकाकरण कराने के भी निर्देश दिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *