BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 01:58 PM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  2. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  3. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  4. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  5. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  6. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  7. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  8. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  9. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  10. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  11. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  12. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  13. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  14. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी
  15. तहव्वुर राणा की तरह दाऊद को भी पाकिस्तान से लाए केंद्र सरकार : विजय वडेट्टीवार

नीतीश ने वेणुवन, घोड़ाकटोरा पार्क का किया लोकर्पण, राजगीर को ऐतिहासिक और धार्मिक भूमि बताया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 जनवरी 2021, 12:48 PM IST
नीतीश ने वेणुवन, घोड़ाकटोरा पार्क का किया लोकर्पण, राजगीर को ऐतिहासिक और धार्मिक भूमि बताया
Read Time:3 Minute, 6 Second

नीतीश ने वेणुवन, घोड़ाकटोरा पार्क का किया लोकर्पण, राजगीर को ऐतिहासिक और धार्मिक भूमि बताया

राजगीर (बिहार), 16 जनवरी (बीएनटी न्यूज़)| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बिहार के राजगीर में वेणुवन के विस्तार और सौंदर्यीकरण तथा घोड़ाकटोरा पार्क का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने राजगीर को ऐतिहासिक, धार्मिक और सर्वधर्म की भूमि बताते हुए कहा कि प्राकृतिक रूप से यह काफी सुंदर स्थल है, यही कारण है कि यहां जू सफारी के बाद नेचर सफारी निर्माण का निर्णय लिया गया है।

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तहत सौंदर्यीकृत एवं विस्तारित वेणुवन का लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री ने वेणुवन का भ्रमण किया एवं तालाब की मछलियों खिलाया।

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 2600 वर्ष पूर्व यहां भगवान बुद्ध का निवासस्थल था और वेणुवन के इसी तालाब में भगवान बुद्ध स्नान किया करते थे। राजगीर मगध सामा्रज्य की राजधानी हुआ करता था।

उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “जितने पर्यटक और बौद्ध धर्मावलंबी यहां आएंगे उन्हें सुखद अनुभूति होगी। इससे नई पीढ़ी के लोग पर्यावरण के साथ साथ इतिहास की भी जानकारी ले सकेंगे।”

उन्होंने कहा कि जू सफारी और नेचर सफारी का काम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। एक-डेढ़ महीने के अंदर नेचर सफारी का काम पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां एक छोटा हवाई अड्डा भी बनेगा, जिससे हेलीकॉप्टर द्वारा भी पर्यटक आ सकें। यहां अंतर्राष्ट्रीय स्तर का नालंदा विश्वविद्यालय भी है।

मुख्यमंत्री ने यहां घोड़ाकटोरा पार्क का भी लोकर्पण किया। लोकर्पण के बाद मुख्यमंत्री ने पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि घोड़ाकटोरा में पर्यटकों के आवागमन को लेकर इसका विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पंचपर्वत में वृक्षारोपण के कारण हरित आवरण काफी बढ़ा है।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक श्रवण कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *