BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 05:36 PM
  • 42.45°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

नीतीश कुमार भाजपा पर झूठे आरोप लगा रहे : सुशील मोदी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 अगस्त 2022, 4:06 PM IST
नीतीश कुमार भाजपा पर झूठे आरोप लगा रहे : सुशील मोदी
Read Time:1 Minute, 47 Second

नीतीश कुमार भाजपा पर झूठे आरोप लगा रहे : सुशील मोदी

पटना, 10 अगस्त (बीएनटी न्यूज़)| नीतीश कुमार के भाजपा से अलग होने और महागठबंधन के तहत बिहार के मुख्यमंत्री बनने की तैयारी के बीच भाजपा के राज्यसभा सदस्य और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को अपनी पार्टी के खिलाफ उनके आरोपों को गलत करार दिया। मोदी ने कहा, “नीतीश कुमार ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए कि भाजपा उनकी पार्टी को तोड़ने में शामिल थी। यह एक पूर्ण झूठ है जिसका दावा नीतीश कुमार और उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कर रहे हैं। भाजपा जद-यू को तोड़ने में शामिल नहीं थी।”

उन्होंने नीतीश कुमार के इस आरोप का भी खंडन किया कि भाजपा ने तत्कालीन जद (यू) नेता आर.सी.पी. सिंह को उनके मंजूरी के बिना ही केंद्रीय मंत्री बनाया।

मोदी ने कहा, “यह भी झूठ है। नीतीश कुमार ने ही नरेंद्र मोदी सरकार में आर.सी.पी. सिंह को मंत्री बनने की मंजूरी दी थी।”

मोदी ने कहा, “नीतीश कुमार के लिए प्रधानमंत्री बनना दूर का सपना है। बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ आएगी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *