BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 30 मई 2025 07:46 PM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारतीय नौसेना फॉर्म में आती, तो पाकिस्तान के चार टुकड़े हो जाते : राजनाथ सिंह
  2. आतंक का फन अगर उठा तो भारत उसे बिल से खींचकर कुचल देगा : पीएम मोदी
  3. बिहार : खुली गाड़ी पर सवार होकर मंच तक पहुंचे पीएम मोदी, बिक्रमगंज से प्रदेश को दी 48,520 करोड़ रुपये की सौगात
  4. एनडीए से 17 महिला कैडेट्स हुई पास, राज्यपाल विजय कुमार सिंह ने कहा, ‘यह नारी शक्ति का प्रतीक है’
  5. आईपीएल 2025 : पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हराकर शानदार अंदाज में फाइनल में पहुंची आरसीबी
  6. बिहार : पीएम मोदी ने प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ की बैठक, दिए कई सुझाव
  7. विकसित कृषि संकल्प अभियान : पीएम मोदी ने कृषि क्षेत्र में सुधार, आधुनिकीकरण पर दिया जोर
  8. ऑपरेशन शील्ड नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल अब 31 मई को होगी आयोजित
  9. राहुल गांधी की पीएम मोदी को चिट्ठी, पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों के लिए राहत पैकेज की मांग
  10. प्रधानमंत्री मोदी ने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया
  11. अगस्ता वेस्टलैंड चॉपर घोटाला मामले में आरोपी ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन मिशेल की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की
  12. राष्ट्रीय लोजपा ने आकाश यादव को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता
  13. पाकिस्तान समझ ले, तीन बार घर में घुसकर मारा है तुम्हें, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ खत्म नहीं हुआ : पीएम मोदी
  14. ‘एक बार जो मैंने कमिट किया, फिर मैं अपने आप की भी नहीं सुनता’, एयर चीफ मार्शल के शब्द सुन खौफ में आ जाएगा पाकिस्तान
  15. पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी की हुंकार, बोले- ‘प्रदेश में मची है चीख पुकार, नहीं चाहिए निर्मम सरकार’

किसानों की सूची केंद्र को सौंपने में विफल ओडिशा : प्रधान

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 दिसंबर 2020, 1:57 PM IST
किसानों की सूची केंद्र को सौंपने में विफल ओडिशा : प्रधान
Read Time:2 Minute, 12 Second

किसानों की सूची केंद्र को सौंपने में विफल ओडिशा : प्रधान

भुवनेश्वर, 26 दिसंबर (बीएनटी न्यूज़)| केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने शुक्रवार को कहा कि ओडिशा सरकार की ओर से पीएम-किसान योजना के तहत सहायता प्राप्त करने के लिए पात्र किसानों की सूची अभी तक केंद्र को सौंपी जानी बाकी है। प्रधान ने जगतसिंहपुर जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के बैंक खातों में सीधे सहायता भेज रहे हैं, मगर यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य सरकार अभी तक पात्र किसानों की सूची नहीं भेज पाई है।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत नौ करोड़ से अधिक किसान परिवारों को शुक्रवार को 18,000 करोड़ रुपये से अधिक जारी किए।

मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार किसानों को कालिया योजना के तहत सहायता भेजने में विफल रही है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ओडिशा को बड़ी धनराशि दे रही है, मगर इसे रोका जा रहा है।

प्रधान ने कहा, “मोदी सरकार में किसानों के हाथ मजबूत हुए हैं। पिछले छह वर्षों में ओडिशा में किसानों को विभिन्न कृषि योजनाओं के माध्यम से कुल 60,000 करोड़ रुपये दिए गए हैं।”

इस दौरान प्रधान ने नए कृषि कानूनों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि इससे किसान आत्मनिर्भर बनेंगे।

उन्होंने कहा कि नए कृषि कानूनों को लेकर फैली आशंकाएं और संदेह पूरी तरह से निराधार हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *