BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 11 मई 2025 11:35 AM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान ने किया सीजफायर का ‘घोर उल्लंघन’, सेना कर रही जवाबी कार्रवाई : विदेश सचिव मिस्री
  2. संदीप दीक्षित ने सीजफायर को लेकर विदेशी ताकत के हस्तक्षेप पर उठाए सवाल
  3. युद्धविराम के उल्लंघन पर नेताओं ने पाकिस्तान को लताड़ा
  4. एनएसए अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से की बात
  5. देशभर में संघर्ष विराम का स्वागत, सेना के शौर्य और केंद्र की कूटनीति की तारीफ
  6. संघर्ष विराम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री ने की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता
  7. पाकिस्तान ने चार घंटे के अंदर किया सीजफायर का उल्लंघन, जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में हवाई हमले
  8. 1971 वाली बर्बादी याद कर 2025 में भी खौफजदा था पाकिस्तान, ऐसे में जान बचाने के लिए लगाई सीजफायर की गुहार
  9. ‘महिला अधिकारियों का मनोबल बढ़ाएगा’, स्थायी कमीशन के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर बोलीं अनुमा आचार्य
  10. ऑपरेशन सिंदूर : सैन्य और कूटनीतिक दोनों मोर्चों पर भारत की जीत
  11. ‘एस-400, ब्रह्मोस बेस पूरी तरह सुरक्षित; पाकिस्तान को भारी नुकसान’, भारतीय सेना ने खोली दुश्मन के झूठ की पोल
  12. युद्ध विराम के बाद कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग
  13. भारत ने अपनी शर्तों पर किया सीजफायर, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि
  14. भारत-पाकिस्तान तत्काल और पूर्ण युद्धविराम पर सहमत : अमेरिका
  15. राजस्थान : जोधपुर में अगले आदेश तक बाजार बंद, बीकानेर का पीबीएम अस्पताल कर रहा अलर्ट मोड पर काम

एक राज्य वाली तृणमूल, आप पार्टियां ऐसी ही रहेंगी : केंद्रीय मंत्री

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 नवंबर 2021, 1:50 PM IST
एक राज्य वाली तृणमूल, आप पार्टियां ऐसी ही रहेंगी : केंद्रीय मंत्री
Read Time:2 Minute, 52 Second

एक राज्य वाली तृणमूल, आप पार्टियां ऐसी ही रहेंगी : केंद्रीय मंत्री

पणजी, 10 नवंबर (बीएनटी न्यूज़)| केंद्रीय मंत्री दर्शन जरदोश ने अगले साल होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि दोनों एक ही राज्य में सत्ता वाली पार्टियां हैं और ऐसी ही रहेंगी। गोवा की पुर्तगाली शासन से मुक्ति के 60वें वर्ष का जश्न मनाने के लिए ‘राष्ट्रीय संसद सम्मेलनों-युवाओं, महिलाओं और पंचायतों को सशक्त बनाकर लोकतंत्र का जश्न’ के मौके पर उन्होंने कहा, “ममता बनर्जी की तृणमूल और अरविंद केजरीवाल की आप एक राज्य की पार्टियां हैं। और एक राज्य की पार्टियां बनी रहेंगी।”

जरदोश, जो गोवा के भाजपा चुनाव सह प्रभारी भी हैं, ने कहा कि भाजपा सरकार और उसके विधायकों ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नेतृत्व में पूरे समर्पण के साथ गोवा के लोगों की सेवा की है और लोगों ने इसे महसूस किया है।

उन्होंने कहा, “बीजेपी सरकार पिछले दस साल से लोगों के कल्याण और गोवा के विकास के लिए काम कर रही है। तृणमूल और आप दोनों ही राज्य में केवल पोस्टर और होर्डिग्स पर दिखाई दे रहे हैं। वे एक राज्य की पार्टियां हैं और एक की ही पार्टी बनी रहेंगी। गोवा के लोग उन्हें खारिज कर देंगे।”

उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते वायु और जल प्रदूषण के लिए केजरीवाल पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा, “केजरीवाल सरकार वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में विफल रही। मैं दिवाली के बाद दिल्ली में नहीं हूं और जिस तरह से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है, अब लोगों को अपना एयर प्यूरीफायर अपने साथ रखना होगा।”

छठ पर्व के पहले दिन यमुना नदी में जहरीले झाग की पृष्ठभूमि में पूजा करती महिलाओं की तस्वीरों का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, “भक्तों के लिए स्वच्छ नदी सुनिश्चित नहीं कर केजरीवाल उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं. ।”

——————————————-

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *