BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 15 मई 2025 11:44 AM
  • 41.01°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने पुनर्विचार का किया आग्रह
  2. सरकार जब देशहित में कदम उठाएगी, विपक्ष उनका साथ देगा : कृष्णा अल्लावारु
  3. आदमपुर एयरबेस जाकर प्रधानमंत्री ने पाकिस्‍तान को किया बेनकाब : हुसैन दलवई
  4. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया
  5. पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने किया बहिष्कार
  6. पाकिस्तान ने अपने साथी देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कैसे किया फेक न्यूज का प्रसार, ‘डिसइंफो लैब’ ने किया खुलासा
  7. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  8. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  9. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  10. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  11. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  12. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  13. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  14. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  15. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई

हमारी सेना दुश्मन को सबक सिखाना अच्छी तरह से जानती है – रक्षामंत्री

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 27 अगस्त 2022, 3:09 PM IST
हमारी सेना दुश्मन को सबक सिखाना अच्छी तरह से जानती है – रक्षामंत्री
Read Time:2 Minute, 42 Second

हमारी सेना दुश्मन को सबक सिखाना अच्छी तरह से जानती है – रक्षामंत्री

लखनऊ, 27 अगस्त (बीएनटी न्यूज़)| रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। बहुत सारे लोग कंफ्यूजन क्रिएट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सेना दुश्मन को सबक सिखाना अच्छी तरह जानती है। ये बात पूरी दुनिया जान भी चुकी है। हमारे स्वाभिमान पर चोट की तो हम हर तरह से निपटने के लिए तैयार हैं। राजनाथ सिंह आज अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग के स्वर्ण जयंती वर्ष कार्यक्रम में प्रमिला श्रीवास्तव स्मृति मेमोरियल फाउंडेशन के स्मृति कार्यक्रम और व्याख्यान समारोह में बोल रहे थे। कहा कि आज भारत कमजोर भारत नहीं रहा है, ताकतवर देश की कतार में है। जिसके स्वाभिमान पर अगर किसी ने चोट पहुंचाने का प्रयास किया तो जवाब देने का ताकत भी रखता है। देश आश्वस्त रहे हमारी सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने कहा कि पहले विश्व मंचों पर भारत को महत्व नहीं मिलता था, आज भारत जब बोलता है तो दुनिया कान लगातार सुनती है। कोविड के बाद भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से बढ़ी है। वर्ष 2047 तक विश्व के टाप-3 अर्थव्यवस्था में भारत खड़ा हो जाएगा।

रक्षामंत्री ने पीएम जनधन योजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज राजीव गांधी होते तो उनको संतुष्टि मिलती। आज केंद्र सरकार की तरफ से भेजा जा रहा 100 का 100 रुपया आम आदमी के पास पहुंच रहा है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि 2047 आजादी के अमृत काल में भारत विश्व की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो जाएगा। कोविड के बाद भी आज भारत उभरती हुई अर्थव्यवस्था है। मंहगाई बढ़ी है लेकिन सिर्फ भारत नहीं बल्कि कोविड के कारण पूरा विश्व इससे प्रभावित हुआ है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *