BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 13 मई 2025 11:03 PM
  • 35.94°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  2. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  3. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
  4. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंच बढ़ाया जवानों का हौसला
  5. 17 मई से फिर शुरू होगा आईपीएल, फाइनल 3 जून को
  6. डीजीएमओ हॉटलाइन वार्ताः पाकिस्तान बोला एक भी गोली नहीं चलाएंगे, शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे
  7. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  8. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  9. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  10. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  11. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
  12. जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना
  13. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख
  14. आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब
  15. भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हुआ राफेल का इस्तेमाल : संबित पात्रा

विविधता वाले हमारे देश की पहचान ही भारत, पूर्वज, और संस्कृति से है – मोहन भागवत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 सितंबर 2022, 1:21 PM IST
विविधता वाले हमारे देश की पहचान ही भारत, पूर्वज, और संस्कृति से है – मोहन भागवत
Read Time:4 Minute, 20 Second

विविधता वाले हमारे देश की पहचान ही भारत, पूर्वज, और संस्कृति से है – मोहन भागवत

नई दिल्ली, 24 सितंबर (बीएनटी न्यूज़)| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने प्राचीनकाल से ही हमारे देश को विविधता का देश बताते हुए कहा है कि हमारी पहचान ही भारत, पूर्वज और संस्कृति से हैं। हम इसे छोड़ेंगे नहीं। सभी पूजा, भाषा वाले लोगों में यह तीनों बातें होती हैं।

संकल्प फाउंडेशन और पूर्व सिविल सेवा अधिकारी मंच द्वारा डॉ. अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि विश्व बाजार की बात तो सभी लोग करते हैं लेकिन केवल भारत ही है जो विश्व परिवार यानी वसुधैव कुटुंबकम की बात करता है। उन्होंने कहा कि हम केवल बात ही नहीं करते हैं बल्कि विश्व को कुटुंब बनाने के लिए कार्य भी करते हैं।

हमारी राष्ट्रीयता विषय पर बोलते हुए भागवत ने कहा कि प्राचीनकाल से ही हमारा देश विविधता का देश रहा है। हमारी भूमि ऐसी है जो अन्न, और जल के साथ संस्कार भी देती है इसलिए हम इसे भारत माता कहते हैं। उन्होंने भारत को पुण्यभूमि और कर्मभूमि बताते हुए कहा कि हमें एक नहीं होना है, हम एक हैं। हमारे पूर्वजों ने ये सिखाया और बताया है। हमारी संस्कृति की सुरक्षा के लिए हमारे पूर्वजों ने बलिदान दिया है, लड़ाईयां लड़ी हैं और हमारी पहचान ही भारत, पूर्वज, संस्कृति से हैं। हम इसे छोड़ेंगे नहीं। सभी पूजा, भाषा वाले लोगों में यह तीनों बातें होती हैं।

भागवत ने आगे कहा कि पाश्चात्य देशों में नेशन का विकास और हमारे देश में राष्ट्र का विकास इसका क्रम पूरी तरह से अलग है। हमारा नेशनलिज्म और राष्ट्रवाद नहीं बल्कि हमारी तो राष्ट्रीयता है।

कार्यक्रम में बोलते हुए प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र ने कहा कि संघ से प्रेरणा व जानकारी मिलती है कि सामाजिक जीवन में भिन्न-भिन्न रूप से योगदान दे रहे लोग अलग-अलग कार्य से जुड़कर किस तरह से देश के लिए काम कर सकते हैं। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में भी चर्चा की गई। इस दौरान मोहन भागवत ने दोनों विषयों पर उपस्थित लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

व्याख्यानमाला के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने संकल्प द्वारा संकलित पुस्तक भारतीय परिप्रेक्ष्य के अंग्रेजी संस्करण ‘इंडियन पर्सपेक्टिव’ का भी लोकार्पण किया। इस पुस्तक में पूर्व के वर्षों में आयोजित व्याख्यानमाला में पधारे वक्ताओं – गृह मंत्री अमित शाह, डॉ. कृष्ण गोपाल, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, स्वर्गीय सुषमा स्वराज, स्वर्गीय अनिल माधव दवे सहित 12 प्रमुख वक्ताओं के व्याख्यानों को शामिल किया गया हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *