BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 11 मई 2025 09:58 AM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान ने किया सीजफायर का ‘घोर उल्लंघन’, सेना कर रही जवाबी कार्रवाई : विदेश सचिव मिस्री
  2. संदीप दीक्षित ने सीजफायर को लेकर विदेशी ताकत के हस्तक्षेप पर उठाए सवाल
  3. युद्धविराम के उल्लंघन पर नेताओं ने पाकिस्तान को लताड़ा
  4. एनएसए अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से की बात
  5. देशभर में संघर्ष विराम का स्वागत, सेना के शौर्य और केंद्र की कूटनीति की तारीफ
  6. संघर्ष विराम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री ने की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता
  7. पाकिस्तान ने चार घंटे के अंदर किया सीजफायर का उल्लंघन, जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में हवाई हमले
  8. 1971 वाली बर्बादी याद कर 2025 में भी खौफजदा था पाकिस्तान, ऐसे में जान बचाने के लिए लगाई सीजफायर की गुहार
  9. ‘महिला अधिकारियों का मनोबल बढ़ाएगा’, स्थायी कमीशन के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर बोलीं अनुमा आचार्य
  10. ऑपरेशन सिंदूर : सैन्य और कूटनीतिक दोनों मोर्चों पर भारत की जीत
  11. ‘एस-400, ब्रह्मोस बेस पूरी तरह सुरक्षित; पाकिस्तान को भारी नुकसान’, भारतीय सेना ने खोली दुश्मन के झूठ की पोल
  12. युद्ध विराम के बाद कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग
  13. भारत ने अपनी शर्तों पर किया सीजफायर, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि
  14. भारत-पाकिस्तान तत्काल और पूर्ण युद्धविराम पर सहमत : अमेरिका
  15. राजस्थान : जोधपुर में अगले आदेश तक बाजार बंद, बीकानेर का पीबीएम अस्पताल कर रहा अलर्ट मोड पर काम

दिल्ली मेट्रो के सबसे लंबे कॉरिडोर में लोग जल्द कर सकेंगे यात्रा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 जून 2021, 3:59 PM IST
दिल्ली मेट्रो के सबसे लंबे कॉरिडोर में लोग जल्द कर सकेंगे यात्रा
Read Time:4 Minute, 46 Second

दिल्ली मेट्रो के सबसे लंबे कॉरिडोर में लोग जल्द कर सकेंगे यात्रा

नई दिल्ली, 26 जून (बीएनटी न्यूज़)| दिल्ली मेट्रो के सबसे लंबे कॉरिडोर पिंक लाइन में यात्रा जल्द ही हकीकत बनने वाली है, क्योंकि मयूर विहार पॉकेट-1 और त्रिलोकपुरी संजय झील के बीच ट्रैक बिछाने और अन्य चीजों पर काम शुरू हो गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

डीएमआरसी ने बताया कि सिविल कार्यों के पूरा होने के बाद, ट्रैक बिछाने की प्रक्रिया के साथ-साथ ओवरहेड विद्युतीकरण का कार्य शुरू किया गया है।

डीएमआरसी ने एक बयान में कहा, ट्रैक बिछाने का काम जून के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद प्रारंभिक परीक्षण शुरू होने की उम्मीद है। इस विशेष खंड पर काम की प्रगति में तेजी लाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। सभी संबंधित अधिकारियों से अनिवार्य मंजूरी के बाद यह खंड तुरंत चालू हो जाएगा।

बता दें कि 58.6 किमी लंबी पिंक लाइन को 2019 में दो अलग-अलग खंडों – मजलिस पार्क से मयूर विहार-क और शिव विहार से त्रिलोकपुरी तक कार्यात्मक बनाया गया था। मयूर विहार पॉकेट-1 और त्रिलोकपुरी के बीच एक छोटा सा खंड भूमि अधिग्रहण के मुद्दे के कारण विलंबित हो गया था, जिसे अब हल कर लिया गया है।

डीएमआरसी ने कहा कि पिंक लाइन स्ट्रेच (त्रिलोकपुरी सेक्शन) पर काम में तेजी लाने के लिए, उसने पारंपरिक कंक्रीट के बजाय स्टील गर्डर का उपयोग करके एक नई निर्माण पद्धति को अपनाया है।

डीएमआरसी ने कहा, कंक्रीट गर्डर्स के निर्माण के लिए कास्टिंग यार्ड की स्थापना की आवश्यकता होती और इतने कम समय के भीतर कास्टिंग यार्ड स्थापित करना संभव नहीं होता। इसलिए, इस खंड पर स्टील गर्डर स्थापित किए गए हैं।

इसने आगे बताया कि 290 मीटर लंबे खंड के लिए 10 स्पैन पर कुल 40 स्टील गर्डर लगाए गए हैं। इन स्टील गर्डरों को हरियाणा के अंबाला में एक कार्यशाला में बनाया गया और फिर यहां लाया गया है।

डीएमआरसी के मुताबिक इन गर्डरों की लंबाई 16 से 38 मीटर के बीच होती है। वायडक्ट की ऊंचाई लगभग 8 से 9.5 मीटर है।

डीएमआरसी के अनुसार, एक बार सारा काम और प्रक्रिया पूरी हो जाने पर, यह खंड पिंक लाइन के दो सिरों को जोड़ देगा और राष्ट्रीय राजधानी में इलाकों की एक लंबी श्रृंखला के लिए निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

इस कॉरिडोर से निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, सराय काले खां आईएसबीटी, आनंद विहार रेलवे स्टेशन, आनंद विहार आईएसबीटी, दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन, दिल्ली हाट-आईएनए, सरोजिनी नगर और लाजपत नगर जैसे महत्वपूर्ण परिवहन केंद्र एवं प्रमुख बाजारों से सीधा संपर्क हो सकेगा।

पिंक कॉरिडोर को चौथे चरण में मजलिस पार्क से मौजपुर तक बढ़ाया जाएगा, जिससे यह लगभग 70 किमी का भारत का सबसे लंबा सिंगल मेट्रो कॉरिडोर बन जाएगा।

चौथे चरण के पूरा होने के बाद पिंक लाइन देश में मेट्रो का एकमात्र रिंग कॉरिडोर भी बन जाएगा।

डीएमआरसी त्रिलोकपुरी में वायडक्ट के नीचे एक आंतरिक सड़क भी विकसित कर रहा है, जो वसुंधरा रोड को त्रिलोकपुरी रोड से जोड़ेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *