BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 10:52 AM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

पीएम मोदी 5 लाख से अधिक गुजरात भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करेंगे

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 जनवरी 2022, 1:33 PM IST
पीएम मोदी 5 लाख से अधिक गुजरात भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करेंगे
Read Time:2 Minute, 3 Second

पीएम मोदी 5 लाख से अधिक गुजरात भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करेंगे

गांधीनगर, 25 जनवरी (बीएनटी न्यूज़)| गुजरात में भाजपा के लिए चुनाव पूर्व एक तैयारी अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह 11 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं से वर्चुअल तरीके से बातचीत करेंगे।

पांच लाख से अधिक भाजपा सदस्य नमो एप्लिकेशन का उपयोग करके वर्चुअल मीट में भाग लेंगे।

अगले महीने से जिन पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, उनके अलावा गुजरात में भी साल के अंत में चुनाव होंगे।

गुजरात के लगभग 5.25 लाख भाजपा सदस्य नमो ऐप पर पंजीकृत हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक गुजरात पेज कमेटियों में 60 लाख पंजीकृत सदस्य हैं।

गुजरात बीजेपी के मीडिया संयोजक याग्नेश दवे ने कहा, यह पहली बार है कि भाजपा के पांच लाख से अधिक सदस्य नवीनतम तकनीक का उपयोग करके प्रधानमंत्री के साथ आभासी (वर्चुअल) बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बारे में हमारा मार्गदर्शन करेंगे।

मोदी का मार्च में गुजरात का दौरा करने का कार्यक्रम है और भाजपा नमो एप के जरिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जोड़ने की पूरी तैयारी कर रही है।

प्रधानमंत्री ने सोमवार को उत्तर प्रदेश में नमो एप के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इसी तरह की चर्चा की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *