BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 05:11 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

पीएम मोदी ने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 जनवरी 2022, 3:29 PM IST
पीएम मोदी ने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया
Read Time:4 Minute, 35 Second

पीएम मोदी ने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया

नई दिल्ली, 24 जनवरी (बीएनटी न्यूज़)| भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस को नमन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इंडिया गेट पर उनकी होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया। नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद महान विभूतियों के इतिहास को नजरअंदाज किया गया, उनके योगदान को सीमित करने और मिटाने का प्रयास किया गया, लेकिन आजादी के दशकों बाद अब उनकी सरकार इन गलतियों को डंके की चोट पर सुधार रही है, ठीक कर रही है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्हें नमन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जल्द ही इस होलोग्राम प्रतिमा के स्थान पर नेताजी की ग्रेनाइट की विशाल प्रतिमा लगाई जाएगी।

बता दें कि इस होलोग्राम प्रतिमा को 30 हजार लुमेन 4के प्रोजेक्टर द्वारा संचालित किया जा रहा है। एक अदृश्य, हाई गेन, 90 प्रतिशत पारदर्शी होलोग्राफिक स्क्रीन इस तरह से लगाई गई है कि यह लोगों को को नजर नहीं आएगी। होलोग्राम का सटीक प्रभाव उत्पन्न करने के लिए उस पर नेताजी की थ्रीडी तस्वीर लगाई गई है। होलोग्राम प्रतिमा 28 फीट ऊंची और 6 फीट चौड़ी है।

इस अवसर पर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष से नेताजी के जन्मदिन को भारत ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मना रहा है और सरकार ने गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत से एक दिन पहले, यानी 23 जनवरी से करने का भी फैसला किया है।

उन्होंने इंडिया गेट पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि यह दिन, कालखंड और स्थान तीनों ही ऐतिहासिक है और इंडिया गेट पर सुभाष चंद्र बोस की यह प्रतिमा आजादी के महानायक को कृतज्ञ राष्ट्र की श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा, “नेताजी की ये प्रतिमा हमारी लोकतांत्रिक संस्थाओं को, हमारी पीढ़ियों को राष्ट्रीय कर्तव्य का बोध कराएगी। आने वाली और वर्तमान पीढ़ी को निरंतर प्रेरणा देती रहेगी।”

प्रधानमंत्री ने नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेकर ही सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार देने की जानकारी देते हुए आपदा प्रबंधन को लेकर सरकार के विजन और नीतियों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन को प्राथमिकता देते हुए उनकी सरकार ने राहत, बचाव एवं पुनर्वास को लेकर सुधारों पर बल दिया। तकनीक से लेकर योजना बनाने और उसके मैनेजमेंट तक सरकार ने सबसे बेस्ट तरीके को अपनाया। एनडीआरएफ को मजबूत करते हुए उसका आधुनिकीकरण और देशभर में विस्तार किया।

उन्होंने दावा किया कि इन सभी प्रयासों की वजह से भारत आपदाओं में भी ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाने में सफल हो पाया। उन्होंने इसके लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें सलाम भी किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने वर्ष 2019, 2020, 2021 और 2022 के लिए ‘सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार’ भी प्रदान किए।

—————————

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *