BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 05:07 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे संवाद

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 जनवरी 2022, 1:36 PM IST
प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे संवाद
Read Time:2 Minute, 39 Second

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे संवाद

नई दिल्ली, 25 जनवरी (बीएनटी न्यूज़)| उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव को लेकर जारी चुनाव प्रचार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी के इस संवाद कार्यक्रम की जानकारी दी। भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जनवरी को सुबह 11 बजे देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नमो एप (ऑडियो) पर संवाद करेंगे।”

भाजपा ने मिस्ड कॉल के जरिए अपने कार्यकर्ताओं से नमो एप डाउनलोड करने की अपील करते हुए आगे अपने ट्वीट में कहा, “एप डाउनलोड करने के लिए 18002090920 पर मिस्ड कॉल दें।”

प्रधानमंत्री ने हाल ही में नमो एप के जरिए अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के कार्यकर्ताओं के साथ भी संवाद किया था। इसी एप के माध्यम से देशभर में लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए भाजपा ‘माइक्रो डोनेशन’ अभियान भी चला रही है। रविवार से भाजयुमो भी देशभर में मंडल और बूथ स्तर तक इस अभियान को चलाने की शुरुआत कर चुकी है।

दरअसल, भाजपा के विस्तार और चुनावी अभियान में नमो एप की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है। ऐसे में मंगलवार को भले ही प्रधानमंत्री मोदी देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे, लेकिन सबकी निगाहें इस बात पर टिकी होगी कि वह चुनावी राज्यों वाले पांचों राज्यों और वहां चुनावी जिम्मेदारियों को संभाल रहे कार्यकर्ताओं को क्या दिशा-निर्देश और मंत्र देते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *