BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 13 मई 2025 05:46 AM
  • 28.38°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  2. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  3. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  4. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  5. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
  6. जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना
  7. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख
  8. आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब
  9. भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हुआ राफेल का इस्तेमाल : संबित पात्रा
  10. डीजीएमओ की बातचीत से पहले पीएम मोदी की बैठक, सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद
  11. मणिपुर में दो महीने में लोकप्रिय सरकार बनेगी : भाजपा सांसद
  12. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान के 35-40 सैनिक मारे गए : सेना
  13. पाकिस्तान को सीजफायर के लिए मजबूर करने में नौसेना की भी रही अहम भूमिका
  14. भारत के सटीक हमलों के बाद पाकिस्तान के तबाह एयर बेस के सैटेलाइट इमेज सामने आए
  15. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत 100 से अधिक आतंकवादी ढेर : सेना

उत्तरी दिल्ली निगम में कांग्रेस दल की नेता बनीं प्रेरणा सिंह, प्रदेश कांग्रेस ने की घोषणा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 दिसंबर 2021, 11:31 AM IST
उत्तरी दिल्ली निगम में कांग्रेस दल की नेता बनीं प्रेरणा सिंह, प्रदेश कांग्रेस ने की घोषणा
Read Time:2 Minute, 0 Second

उत्तरी दिल्ली निगम में कांग्रेस दल की नेता बनीं प्रेरणा सिंह, प्रदेश कांग्रेस ने की घोषणा

नई दिल्ली, 11 दिसंबर (बीएनटी न्यूज़)| दिल्ली में निगम चुनाव करीब है, ऐसे में सभी पार्टियां अपनी कमियों को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। इसी बीच दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस दल के नेता के नाम की घोषणा करते हुए निगम पार्षद प्रेरणा सिंह के नाम पर मुहर लगा दी है। दरअसल, इससे पहले उत्तरी निगम के कांग्रेस दल के नेता मुकेश गोयल ने आम आदमी पार्टी का हाथ थाम लिया था, जिसके बाद से कांग्रेस दल के नेता की कुर्सी खाली थी।

फिलहाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी की ओर से निगम सचिव को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है। इसके साथ ही निगम पार्षद और कांग्रेस दल की नेता प्रेरणा सिंह सोमवार को पदभार संभालेंगी।

हालांकि मुकेश गोयल के पार्टी छोड़ने के बाद से कांग्रेस को एक बड़ा नुकसान है, क्योंकि मुकेश गोयल पांच बार निगम पार्षद का चुनाव जीत चुके हैं।

वहीं कांग्रेस ने उन्हें विधानसभा चुनाव में भी आदर्श नगर विधानसभा से टिकट दिया था, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली, वह एकीकृत निगम में तीन बार स्थायी समिति के अध्यक्ष रहे हैं। इस समय सराय पीपलथला वार्ड से निगम पार्षद हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *