BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 03 जून 2025 06:17 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सलमान खुर्शीद के पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस का एक खेमा नाराज, कार्रवाई की मांग
  2. अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ की वार्षिक बैठक में पीएम मोदी के संबोधन को विदेशी निवेशकों ने सराहा
  3. हिमाचल : सीएम सुक्खू ने हमीरपुर में वन मित्र संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा
  4. एरोल मस्क ने पीएम मोदी को बताया ‘शानदार’ नेता, भारत के विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की सराहना की
  5. 2030 तक हर वर्ष 500 मिलियन यात्री भरेंगे उड़ान, देश स्पेस एविएशन कन्वर्जेंस में एक ग्लोबल लीडर : पीएम मोदी
  6. दिल्ली में झुग्गियों पर चला बुलडोजर : आम आदमी पार्टी
  7. ‘दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं’, पैराग्वे के राष्ट्रपति से बोले पीएम मोदी
  8. भारत दौरे पर पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर होगा फोकस
  9. जेईई एडवांस्ड 2025 : रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक, कोटा का दबदबा
  10. प्रियंका गांधी की कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें
  11. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
  12. बाढ़ प्रभावित मणिपुर में 1,300 से अधिक लोगों को बचाया गया
  13. ग्रीन टेक और ईवी ग्रोथ देखने भारत पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल
  14. आईपीएल 2025 : 14 में से 11 बार! जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब
  15. आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची

महंत नरेन्द्र गिरि के निधन पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री और मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 सितंबर 2021, 2:14 PM IST
महंत नरेन्द्र गिरि के निधन पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री और मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख
Read Time:6 Minute, 33 Second

महंत नरेन्द्र गिरि के निधन पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री और मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

प्रयागराज, 21 सितंबर (बीएनटी न्यूज़)| अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव प्रयागराज स्थित अल्लापुर में बांघबरी गद्दी मठ के कमरे में फंदे से लटका मिला है। उनके निधन की खबर फैलते ही मठ पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे हैं। उनकी मौत पर प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद, दिनेश शर्मा, भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव समेत विभिन्न दलों के लोग और संत महात्माओं ने अपनी शोक संवदेनाएं जताई हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री नरेंद्र गिरि जी का देहावसान अत्यंत दुखद है। आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति समर्पित रहते हुए उन्होंने संत समाज की अनेक धाराओं को एक साथ जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई। प्रभु उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। ओम शांति।

गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री नरेंद्र गिरि जी का पूरा जीवन अध्यात्म व धर्म के प्रचार, उत्थान व मानव सेवा को समर्पित रहा। उनके देवलोकगमन से हमने सनातन संस्कृति का एक देदीप्यमान नक्षत्र खो दिया है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री नरेंद्र गिरि जी महाराज के देहावसान से मुझे अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने सामाजिक उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए अपना समग्र जीवन समर्पित कर दिया। भारतीय सांस्कृतिक धारा में उनका योगदान अप्रतिम और अविस्मरणीय रहा है। ओम शांति!

केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि जी का देहावसान अत्यंत दुखद है। उनको मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उन्होंने अपना सारा जीवन समाज की सेवा में लगाया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और अनुयायियों को संबल दें।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने लिखा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि जी का ब्रह्मलीन होना हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सम्पूर्ण जीवन समाज को समर्पित रहा। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल अनुयायियों को दु:ख सहने की शक्ति दें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि देते हुए अपने शोक संदेश में कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि जी का ब्रह्मलीन होना आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल अनुयायियों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने लिखा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि पूज्य महंत नरेंद्र गिरि जी महाराज ने खुदकुशी की होगी, स्तब्ध हूं नि:शब्द हूं आहत हूं, मैं बचपन से उन्हें जानता था,साहस की प्रतिमूर्ति थे,मैंने कल ही सुबह 19 सितंबर को आशीर्वाद प्राप्त किया था,उस समय वह बहुत सामान्य थे बहुत ही दुखद असहनीय समाचार है ! पूज्य महाराज जी ने देश धर्म संस्कृति के लिए जो योगदान दिया है उसे भूलाया नहीं जा सकता है ,अश्रुपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं भगवान से प्रार्थना है कि सभी भक्तों शिष्यों को दुख सहने की शक्ति दें भगवान पुण्यात्मा को चरणों में स्थान दें। ओम शांति शांति।

उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने लिखा कि देश, धर्म एवं संस्कृति हेतु पूज्य महंत श्री नरेंद्र गिरी जी का योगदान अविस्मरणीय है, पूज्य महाराज का आकस्मिक निधन हृदयविदारक एवं स्तब्धकारी है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने लिखा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पूज्य महंत नरेन्द्र गिरी जी के ब्रह्मलीन होने के समाचार से स्तब्ध हूं। पूज्य महाराज जी का स्नेह व आशीर्वाद मुझे सदैव प्राप्त होता रहा। उनका जाना संत समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्रीराम उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *