BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 11 मई 2025 12:20 PM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान ने किया सीजफायर का ‘घोर उल्लंघन’, सेना कर रही जवाबी कार्रवाई : विदेश सचिव मिस्री
  2. संदीप दीक्षित ने सीजफायर को लेकर विदेशी ताकत के हस्तक्षेप पर उठाए सवाल
  3. युद्धविराम के उल्लंघन पर नेताओं ने पाकिस्तान को लताड़ा
  4. एनएसए अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से की बात
  5. देशभर में संघर्ष विराम का स्वागत, सेना के शौर्य और केंद्र की कूटनीति की तारीफ
  6. संघर्ष विराम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री ने की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता
  7. पाकिस्तान ने चार घंटे के अंदर किया सीजफायर का उल्लंघन, जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में हवाई हमले
  8. 1971 वाली बर्बादी याद कर 2025 में भी खौफजदा था पाकिस्तान, ऐसे में जान बचाने के लिए लगाई सीजफायर की गुहार
  9. ‘महिला अधिकारियों का मनोबल बढ़ाएगा’, स्थायी कमीशन के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर बोलीं अनुमा आचार्य
  10. ऑपरेशन सिंदूर : सैन्य और कूटनीतिक दोनों मोर्चों पर भारत की जीत
  11. ‘एस-400, ब्रह्मोस बेस पूरी तरह सुरक्षित; पाकिस्तान को भारी नुकसान’, भारतीय सेना ने खोली दुश्मन के झूठ की पोल
  12. युद्ध विराम के बाद कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग
  13. भारत ने अपनी शर्तों पर किया सीजफायर, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि
  14. भारत-पाकिस्तान तत्काल और पूर्ण युद्धविराम पर सहमत : अमेरिका
  15. राजस्थान : जोधपुर में अगले आदेश तक बाजार बंद, बीकानेर का पीबीएम अस्पताल कर रहा अलर्ट मोड पर काम

प्रियंका चित्रकूट में करेंगी महिलाओं से संवाद

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 नवंबर 2021, 1:38 PM IST
प्रियंका चित्रकूट में करेंगी महिलाओं से संवाद
Read Time:2 Minute, 34 Second

प्रियंका चित्रकूट में करेंगी महिलाओं से संवाद

नई दिल्ली/चित्रकूट, 17 नवंबर (बीएनटी न्यूज़)| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को चित्रकूट में रामघाट पर महिलाओं के साथ सीधा संवाद ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ शुरू करेंगी। इस स्थल को इसलिए चुना गया है, क्योंकि चित्रकूट का धार्मिक महत्व है और अनादि काल से इसकी अपनी पहचान रही है। इस स्थल का पहला ज्ञात उल्लेख वाल्मीकि रामायण में है, जिसे सबसे पहला महाकाव्य माना जाता है। वाल्मीकि ने चित्रकूट को एक प्रमुख पवित्र स्थान बताया है।

कांग्रेस महासचिव इस क्षेत्र के मंदिर में भी जाएंगी। कांग्रेस इस आयोजन से महिला वोट बैंक में पैठ बनने की उम्मीद कर रही है।

कांग्रेस ने 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए महिलाओं के लिए एक अलग घोषणापत्र तैयार किया है। प्रियंका गांधी ने पिछले महीने घोषणा की थी कि उनकी पार्टी अगले साल की शुरुआत में होने वाले चुनावों में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी।

अन्य आश्वासनों में आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह 10,000 रुपये का मानदेय देना शामिल है। आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार, 40 प्रतिशत पदों पर महिलाओं की नियुक्ति, वृद्ध विधवाओं को 1,000 रुपये पेंशन, और 75 कौशल विद्यालय खोलना, जिनका नाम राज्य की बहादुर महिलाओं के नाम पर रखा जाएगा।

कांग्रेस उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए महिला शक्ति को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है।

प्रियंका ने पिछले महीने कहा था कि अगर राज्य में उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो सभी 12वीं पास लड़कियों को स्मार्टफोन दिया जाएगा और सभी स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्रिक स्कूटर दिया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *