BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 06 मई 2025 03:01 AM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
  2. वक्फ कानून की वैधता पर नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 15 मई को
  3. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  4. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  5. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  6. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  7. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  8. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  9. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  10. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  11. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  12. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन
  13. हरियाणा के ‘आप’ प्रभारी ने पानी के मुद्दे पर पंजाब सरकार की गलती मानी
  14. ‘राफेल से नींबू-मिर्च कब हटेगा’, अजय राय का केंद्र सरकार पर तंज
  15. केरल: सांसद प्रियंका गांधी ने वन विभाग को एंबुलेंस की सौंपी चाबियां

प्रियंका का जबलपुर दौरा, सुरक्षा को लेकर खतरे के इनपुट

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 12 जून 2023, 11:58 AM IST
प्रियंका का जबलपुर दौरा, सुरक्षा को लेकर खतरे के इनपुट
Read Time:1 Minute, 37 Second

प्रियंका का जबलपुर दौरा, सुरक्षा को लेकर खतरे के इनपुट

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को मध्यप्रदेश के जबलपुर दौरे पर आ रही हैं, वह यहां चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने वाली हैं। प्रियंका की सुरक्षा को लेकर पुलिस को खतरे के इनपुट मिले हैं, लिहाजा पुलिस अलर्ट मोड में है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी सोमवार को लगभग साढ़े तीन घंटे जबलपुर में रहेंगी। इस दौरान सुरक्षा के खास बंदोबस्त किए गए हैं। वह ग्वारीघाट पर नर्मदा नदी का पूजन करेंगी, उसके बाद रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माला अर्पण करने के बाद शहीद स्मारक पार्क में आयोजित जनसभा को संबोधित करने वाली हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर वर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा, “प्रियंका गांधी जबलपुर आ रही हैं, उनको जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त है, उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। उनकी सुरक्षा को लेकर खतरे के इनपुट मिले हैं, पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है, जिसके चलते विशेष सतर्कता बढ़ा दी गई है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *