BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 05:04 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

पंजाब के मुख्यमंत्री को मिली भ्रष्टाचार हेल्पलाइन पर शिकायत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 मार्च 2022, 5:06 PM IST
पंजाब के मुख्यमंत्री को मिली भ्रष्टाचार हेल्पलाइन पर शिकायत
Read Time:2 Minute, 45 Second

पंजाब के मुख्यमंत्री को मिली भ्रष्टाचार हेल्पलाइन पर शिकायत

चंडीगढ़, 26 मार्च (बीएनटी न्यूज़)| पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें हाल ही में शुरू की गई भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर एक शिकायत मिली है। ट्वीट कर उन्होंने कहा, “मुझे हमारी भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई हेल्पलाइन पर एक शिकायत मिली है। अधिकारियों को तत्काल जांच के निर्देश दिए, रिश्वत मांगने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पंजाब में अब भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

रिश्वत विरोधी हेल्पलाइन 9501 200 200 को अब तक लगभग 20,000 शिकायतें मिली हैं। हालांकि, इनमें से अधिकांश के पास अपने दावे का समर्थन करने के लिए ऑडियो या वीडियो सबूत नहीं है।

आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त शिकायतों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए जालंधर में तहसील कार्यालय के एक लिपिक के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं।

आप प्रवक्ता मलविंदर सिंह कांग और राज्य के संयुक्त सचिव सन्नी अहलूवालिया ने मीडिया को बताया कि सरकार लगातार जनहितैषी फैसले ले रही है और मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को विधायकों को पेंशन के फॉर्मूले में बड़ा बदलाव करते हुए विधायकों की कई पेंशन में कटौती के लिए ‘एक विधायक, एक पेंशन’ का ऐलान किया।”

अहलूवालिया ने कहा कि मान ने विधायकों और मंत्रियों को मिलने वाली पेंशन के फॉर्मूले में बड़ा बदलाव कर ऐतिहासिक फैसला लिया है।

अब एक विधायक को एक ही पेंशन मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का फैसला प्रशंसनीय है क्योंकि पंजाब के लोग लंबे समय से विधायकों की कई पेंशन बंद करने की मांग कर रहे थे।

अहलूवालिया ने कहा कि इस फैसले से सरकार को पांच साल में करीब 80 करोड़ रुपये की बचत होगी और यह पैसा जनकल्याण पर खर्च किया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *