BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 12:23 AM
  • 16.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  2. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  3. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  4. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  5. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  6. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  7. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  8. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  9. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  10. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  11. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  12. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  13. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  14. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  15. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल

ईडी दफ्तर पहुंचे राहुल गांधी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 13 जून 2022, 12:49 PM IST
ईडी दफ्तर पहुंचे राहुल गांधी
Read Time:1 Minute, 48 Second

ईडी दफ्तर पहुंचे राहुल गांधी

नई दिल्ली, 13 जून (बीएनटी न्यूज़))| नेशनल हेराल्ड मामले में तलब किए जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को भारी सुरक्षा तैनाती के बीच राष्ट्रीय राजधानी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय पहुंचे।

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोड स्थित ईडी कार्यालय और उसके आसपास भारी पुलिस बल तैनात है।

जैसे ही वह 24 अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय से निकले, कई कांग्रेस कार्यकर्ता उनके साथ थे।

हालांकि, पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया और केवल राहुल गांधी को अनुमति दी गई।

कांग्रेस नेता के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी थीं।

इससे पहले सुबह कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता ईडी कार्यालय तक अपने प्रस्तावित मार्च में राहुल गांधी के साथ शामिल होने के लिए कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे।

पार्टी कार्यकतार्ओं ने तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

पुलिस ने एहतियात के तौर पर कई पार्टी कार्यकतार्ओं को हिरासत में लिया है।

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की, जिसमें कहा गया था कि वे कुछ ऐसे हिस्सों से बचें जहां से रैली होनी थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *