BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 11:52 AM
  • 36.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  2. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  3. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’
  4. भाजपा की पूरी सरकार ही प्रोपेगेंडा पर चल रही : अखिलेश यादव
  5. बिहार को ‘डबल इंजन’ नहीं, एक ही ‘पावरफुल इंजन’ की जरूरत : मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. अदालत पर टीका-टिप्पणी ठीक नहीं, यह नहीं होना चाहिए : तेजस्वी यादव
  7. रामबन में बादल फटने से तबाही : सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  8. खड़गे के बिहार दौरे को आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने बताया ‘चुनावी रणनीति’
  9. दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक पानी पहुंचाना है: सीएम रेखा गुप्ता
  10. आज से दिल्ली में दौड़ेंगे 1,111 जीपीएस युक्त वॉटर टैंकर, दिखाई गई हरी झंडी, दावा- पानी की बर्बादी और चोरी पर लगेगी लगाम
  11. भाजपा आज से शुरू कर रही ‘वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान’
  12. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  13. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  14. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  15. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा

मैकाले ने भारतीय प्राच्य विद्या का अपमान किया था : राजनाथ सिंह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 05 सितंबर 2023, 4:13 PM IST
मैकाले ने भारतीय प्राच्य विद्या का अपमान किया था : राजनाथ सिंह
Read Time:5 Minute, 34 Second

नई दिल्ली, 5 सितंबर (बीएनटी न्यूज़)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि मैकाले ने यह कहकर भारतीय प्राच्य विद्या का अपमान किया था, कि एक अच्छे यूरोपीय पुस्तकालय की केवल एक शेल्फ समूचे भारतीय साहित्य के बराबर है।

उन्होंने कहा कि ऐसा कहकर मैकाले ने भारतीयों के मन में प्राचीन भारतीय विद्या के प्रति एक भ्रांति फैलाई। मंगलवार को राजनाथ सिंह ने शिक्षक दिवस के अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय में यह बातें कहीं।

दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में आयोजित महर्षि दयानंद स्मृति व्याख्यानमाला में बोलते हुए उन्होंने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती और महात्मा हंसराज ने आर्य समाज और डीएवी स्कूल के माध्यम से न सिर्फ इस भ्रांति पर प्रहार किया बल्कि हमारा राष्ट्रीय व सांस्कृतिक आत्मविश्वास भी वापस लौटाया।

उन्होंने कहा कि भारत भूमि ऋषियों की भूमि रही है, जिन्होंने अपनी ज्ञान परंपरा से इस देश में गुरुकुल पद्धति की शुरुआत की। एक ऐसी गुरुकुल पद्धति जिसमें इस राष्ट्र का नेतृत्व करने वाले युवाओं को तैयार किया जाता था। एक ऐसी गुरुकुल पद्धति, जिसने सदैव राजसत्ताओं का मार्गदर्शन किया।

राजनाथ सिंह ने गुरु के महत्व को समझाते हुए कहा कि इस राष्ट्र में एक महान गुरु परंपरा हमेशा से अस्तित्व में रही है। गुरुओं ने शताब्दियों से भारत की ज्ञान परंपरा का वहन किया है। भारत की विशाल गुरु परंपरा के इन्हीं वाहकों में स्वामी दयानंद सरस्वती जी अग्रणी रहे।

उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों से कहा कि कल्पना करिए कि 900 सालों से गुलामी की बेड़ियों में जकड़े हुए भारत में अंधकार कितना घना था। स्वाभाविक है, जब अंधकार इतना घना होगा तो उसके लिए प्रकाश पुंज भी उतना ही तीव्र होना चाहिए। उसके लिए प्रकाश पुंज भी ऐसा होना चाहिए जो उसे घने अंधेरे को अपनी तीव्रता से मात दे सके।

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय पुनर्जागरण में स्वामी दयानंद सरस्वती से प्रभावित होकर महात्मा हंसराज जी ने समाज सेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया।

राजनाथ सिंह ने कहा, “मेरे विचार में शिक्षा के 3 स्तम्भ होते हैं – पहला- शिक्षक, दूसरा- शिक्षार्थी, जो शिक्षा ग्रहण करता है और तीसरा- शिक्षा के ट्रांसमिशन का माध्यम, जो मूलत किताबें होती हैं।” किताबें ज्ञान का महत्त्वपूर्ण माध्यम होती हैं। किताबों के माध्यम से पीढ़ी दर पीढ़ी ज्ञान का हस्तांतरण होता है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भी अनेक किताबों व पत्रिकाओं ने स्वतंत्रता संग्राम को और गति प्रदान की।

उन्होंने कहा, “किताब भी हमारे लिए गुरु के समान है। भारत की बात यदि मैं करूं तो हम देखते हैं कि वेदों, उपनिषदों व प्राचीन शास्त्रों ने किस प्रकार से पुस्तकों के रूप में भारतीय संस्कृति रूपी रथ के लिए एक सारथी की भूमिका निभाई है।”

उन्होंने कहा कि जब भारत की सनातन चेतना कई आक्रमण-कारियों के आघात को झेलकर सुसुप्त अवस्था में जा चुकी थी। जब भारतीय संस्कृति पर एक घना कोहरा छा गया था, तब गोस्वामी तुलसीदास ने राम के चरित्र को श्रीरामचरितमानस के रूप में उतारकर भारतीय समाज को एक प्रेरणा दी।

रक्षा मंत्री ने कहा कि वेद शब्द संस्कृत के मूल धातु ‘विद‘ शब्द से बना है, जिसका अर्थ होता है ‘जानना’। ग़ुलामी के चलते हम यह भूल गये कि वैदिक गणित से न केवल कट गये बल्कि यह भूल गये कि सामान्य गणित से कहीं बेहतर है।

उन्होंने कहा कि हमें स्वामी दयानंद सरस्वती के “वेदों की ओर लौटो” के उस उपदेश पर विचार करना होगा, और वर्तमान जीवन के अनुरूप वेदों की नई-नई व्याख्याएं करनी होंगी। वेदों के ज्ञान की नए सिरे से व्याख्या करने की जरूरत है, जिससे समाज को और सकारात्मकता मिले।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *