BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 15 जून 2025 12:58 AM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. मुझे खुद भरोसा नहीं, मैं कैसे जिंदा निकला: अहमदाबाद विमान हादसे में बचे विश्वास कुमार ने बताया कैसे हुआ ‘चमत्कार’
  2. अहमदाबाद विमान हादसा: पीएम मोदी ने कहा, ‘इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता’
  3. अहमदाबाद विमान हादसे को ट्रंप ने ‘विमानन इतिहास की सबसे दुखद घटना’ बताया
  4. अहमदाबाद विमान हादसा : नहीं रहे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी
  5. अहमदाबाद विमान हादसे से पूरा देश दुखी, ओम बिरला से नितिन गडकरी और नीतीश कुमार तक, कई बड़े नेताओं ने दी प्रतिक्रिया
  6. अहमदाबाद विमान हादसा : सोनिया गांधी-मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्ष के बड़े नेताओं ने दुख जताया
  7. अहमदाबाद विमान हादसा : अमित शाह ने एकमात्र जीवित बचे यात्री से की मुलाकात
  8. अहमदाबाद विमान हादसा : एयर इंडिया ने की पुष्टि, बताया 241 लोगों की गई जान
  9. शाखा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक संघ का संपर्क पहुंचना चाहिए: आरएसएस प्रमुख भागवत
  10. पंजाब : अनुसूचित जाति के 4,727 लोगों का 68 करोड़ रुपए का कर्ज माफ, सरकार ने बांटे सर्टिफिकेट
  11. प्रियंका चतुर्वेदी ने यूरोपीय यात्रा को बताया सफल, बोलीं- ‘वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान को किया बेनकाब’
  12. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी को बताया ‘निडर और साहसी’
  13. मणिपुर सरकार ने मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद पांच जिलों में कर्फ्यू लगाया
  14. आप और कांग्रेस ने झुग्गीवासियों को वर्षों तक मूर्ख बनाया : सीएम रेखा गुप्ता
  15. 11 वर्षों में नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं : पीएम मोदी

जेल गये रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, आंखों से निकले आंसू

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 मई 2023, 5:29 PM IST
जेल गये रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, आंखों से निकले आंसू
Read Time:4 Minute, 30 Second

जेल गये रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, आंखों से निकले आंसू

ईडी की कोर्ट ने रांची के पूर्व उपायुक्त आईएएस छवि रंजन को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सेना के कब्जे वाली जमीन की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री में शामिल रहने के आरोपी छवि रंजन को गुरूवार को लगभग दस घंटे तक पूछताछ के बार गिरफ्तार किया था। अब ईडी उनकी रिमांड के लिए शनिवार को विशेष अदालत से आग्रह करेगी। शुक्रवार को उन्हें ईडी कोर्ट में पेश किया गया और उसके बाद जेल भेज दिया गया।

अदालत में क्लोजिंग डे की वजह से ईडी को छवि रंजन की रिमांड नहीं मिल सकी। छवि रंजन को कोर्ट ले जाने के पूर्व ही ईडी ने छवि रंजन की मेडिकल जांच सदर अस्पताल के डॉक्टरों की देखरेख में करायी। इस दौरान छवि रंजन का बीपी, शुगर और पल्स सभी सामान्य मिले। उनकी कोविड रिपोर्ट भी नेगेटिव आयी है। कोर्ट में पेशी के बाद छवि रंजन जब ईडी की अदालत से बाहर निकल रहे थे तो उनकी आंखों में आंसू थे जो उनके लाख छुपाने की कोशिशों के बाद भी नहीं छुप रहे थे। हालांकि वे सामान्य दिखने की कोशिश कर रहे थे पर चिंता की लकीरें उनके चेहरे पर साफ दिख रही थीं। कड़ी सुरक्षा के बीच ईडी की टीम उन्हें अदालत से रांची के बिरसा मुंडा कारागार लेकर चली गयी।

पहले आईएएस पूजा सिंघल और अब छवि रंजन के जेल जाने के बाद ऐसी संभावना है कि ईडी जल्द ही साहेबगंज डीसी रामनिवास यादव और आइएएस अधिकारी राजीव अरुण एक्का पर शिकंजा कस सकती है। आरोप है कि साहेबगंज में करीब 1000 करोड़ रुपये की अवैध माइनिंग की गयी है। इस आरोप में झामुमो नेता पंकज मिश्रा, बच्चू यादव और अन्य आरोपी जेल में बंद हैं। दावा किया जाता है कि इन आरोपियों से रामनिवास यादव की अच्छी बनती थी। वहीं, इस अवैध माइनिंग के खेल में रामनिवास यादव की भी संलिप्तता बतायी जाती है। ऐसे में वे पहले से ही ईडी की राडार पर हैं। उनके बाद दूसरा बड़ा चेहरा राजीव अरुण एक्का हैं। उनपर लाइजनर विशाल चौधरी के कार्यालय में बैठकर सरकारी फाइलों को निपटारे का आरोप है। बाबूलाल मरांडी और भाजपा ने इस बाबत एक वीडियो क्लिप भी ईडी को सौंपा है। जिसके बाद ईडी ने राजीव अरुण एक्का को समन जारी कर उनसे लंबी पूछताछ की थी। अब संभावना है कि ईडी उनपर भी शिकंजा कसे।

गौरतलब है कि छवि रंजन के जेल जाने से पहले तीन आइएएस अधिकारी जेल जा चुके हैं। इन अधिकारियों में पूजा सिंघल, एकीकृत बिहार के चारा घोटाले के अभियुक्त सजल चक्रवर्ती और पूर्व स्वास्थ्य सचिव डॉ प्रदीप कुमार के नाम शामिल हैं। पूर्व स्वास्थ्य सचिव डॉ प्रदीप कुमार 1.76 करोड़ के मनी लांड्रिंग मामले में ईडी की कार्रवाई के बाद जेल भेजे गये थे। वहीं सजल चक्रवर्ती चारा घोटाला केस में दोषी पाये गये थे। उन्हें सीबीआई की विशेष अदालत ने सजा सुनायी थी जिसके बाद उन्हें जेल भेजा गया था। हालांकि बाद में उन्हें हाईकोर्ट से राहत मिल गयी थी और वे झारखंड के मुख्य सचिव भी बने थे। वहीं पूजा सिंघल मनरेगा घोटाला मामले में जेल गयी हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *