BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 03 जून 2025 04:36 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सलमान खुर्शीद के पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस का एक खेमा नाराज, कार्रवाई की मांग
  2. अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ की वार्षिक बैठक में पीएम मोदी के संबोधन को विदेशी निवेशकों ने सराहा
  3. हिमाचल : सीएम सुक्खू ने हमीरपुर में वन मित्र संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा
  4. एरोल मस्क ने पीएम मोदी को बताया ‘शानदार’ नेता, भारत के विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की सराहना की
  5. 2030 तक हर वर्ष 500 मिलियन यात्री भरेंगे उड़ान, देश स्पेस एविएशन कन्वर्जेंस में एक ग्लोबल लीडर : पीएम मोदी
  6. दिल्ली में झुग्गियों पर चला बुलडोजर : आम आदमी पार्टी
  7. ‘दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं’, पैराग्वे के राष्ट्रपति से बोले पीएम मोदी
  8. भारत दौरे पर पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर होगा फोकस
  9. जेईई एडवांस्ड 2025 : रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक, कोटा का दबदबा
  10. प्रियंका गांधी की कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें
  11. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
  12. बाढ़ प्रभावित मणिपुर में 1,300 से अधिक लोगों को बचाया गया
  13. ग्रीन टेक और ईवी ग्रोथ देखने भारत पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल
  14. आईपीएल 2025 : 14 में से 11 बार! जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब
  15. आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची

सिंधिया का मेगा-शो, कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 सितंबर 2021, 12:11 PM IST
सिंधिया का मेगा-शो, कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़
Read Time:3 Minute, 8 Second

सिंधिया का मेगा-शो, कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़

ग्वालियर, 23 सितंबर (बीएनटी न्यूज़)| केंद्रीय मंत्री बनने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया का सड़क मार्ग से मुरैना होते हुए ग्वालियर आगमन हुआ, उनका आगमन में हुआ स्वागत किसी मैगा-शो से कम नहीं रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ सड़कों पर उतरी। सिंधिया के साथ रथ पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी सवार थे। कांग्रेस ने इस आयोजन पर तंज कसा है। सिंधिया सड़क मार्ग से दिल्ली से मुरैना पहुंचे। मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश करते ही सिंधिया की जोरदार तरीके से अगवानी की गई। हर तरफ पोस्टर, बैनर और होर्डिग लगे हुए थे। साथ ही कार्यकर्ताओं का हुजूम था। वे सड़क मार्ग से ग्वालियर पहुंचे तो यह स्वागत समारोह मेगा-शो मंे बदल गया। यहां पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। इसके साथ ही जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए।

सिंधिया के साथ रथ पर केंद्रीय मंत्री तोमर के अलावा सांसद विवेक शेजवलकर, राज्य सरकार के कई मंत्री सवार थे। सिंधिया और तोमर का ग्वालियर-चंबल इलाके से नाता है और दोनों नेता बड़े दिनों बाद एक साथ किसी राजनीतिक कार्यक्रम में नजर आए।

सियासी हलकों में सिंधिया के इस मेगा शो को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। सिंधिया का ग्वालियर राजघराने से नाता है और उनके समर्थकों की लंबी फौज तो है ही, साथ में यहां की राजनीति में उनका दबदबा भी है।

वहीं सिंधिया के इस मेगा-शो पर कांग्रेस ने तंज कसा है। प्रदेशाध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा का कहना है कि शर्म आना चाहिए ऐसे जनसेवकों को, जिस ग्वालियर-चम्बल क्षेत्र में कोरोना से सैकड़ों मौतें हुईं, बाढ़ से कई लोगों की जानंे गईं, हजारों लोग बाढ़ व रोजी-रोटी की तलाश में पलायन कर रहे हैं, राशन- राहत-मुआवजे के लिए आज भी भटक रहे है, वहां ये जनसेवक अपना भव्य मेगा रोड शो निकाल रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा, “स्वागत के लिए सैकड़ों होर्डिग, पोस्टर, बैनर। मौतों पर ये कैसा जश्न, कैसा शक्ति प्रदर्शन, किस बात का स्वागत। इनके लिए लोगों के दुख-दर्द से पहले खुद का स्वागत है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *