BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 09:16 AM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  2. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  3. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  4. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  5. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  6. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  7. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  8. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा
  9. मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा – ‘समाज में शांति स्थापित करेंगे’
  10. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  11. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  12. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  13. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  14. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  15. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन

मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 अप्रैल 2022, 4:28 PM IST
मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी
Read Time:2 Minute, 36 Second

मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (बीएनटी न्यूज़)| राजस्थान के तीन स्थानों और गुजरात के एक स्थानों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। केवल मध्य, पश्चिम और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हीं भीषण गर्मी का प्रकोप नहीं है, बल्कि शुक्रवार को जम्मू, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी गर्मी ने लोगों को परेशान किया है। मौसम विभाग ने कहा, “जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 6-10 डिग्री सेल्सियस अधिक था, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा-दिल्ली के कई हिस्सों में और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 4-6 डिग्री सेल्सियस अधिक था।”

राजस्थान के अलवर, फलोदी और गंगानगर में अधिकतम तापमान क्रमश: 45.8, 45.2 और 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कांडला में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के आंकड़ों से पता चलता है कि 17 अप्रैल, 2010 को उच्चतम अधिकतम तापमान का सर्वकालिक रिकॉर्ड 47 डिग्री सेल्सियस था, इसके बाद 17 अप्रैल, 2017 को 46.8 डिग्री सेल्सियस और 30 अप्रैल 2016 को 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पश्चिमी राजस्थान, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र-कच्छ और विदर्भ के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 41-43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गंभीर लू की स्थिति के साथ अधिकांश हिस्सों में गर्म हवा ने लोगों को परेशान किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *