BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 12:27 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा
  2. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को मुर्शिदाबाद हिंसा पर लेना चाहिए संज्ञान : आचार्य प्रमोद कृष्णम
  3. केसी त्यागी ने वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट को बताया सर्वोच्च, बंगाल में सुशासन की मांग
  4. बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या की खड़गे ने की निंदा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  5. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  6. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  7. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  8. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  9. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  10. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  11. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  12. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा
  13. मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा – ‘समाज में शांति स्थापित करेंगे’
  14. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  15. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता

स्वतंत्रता दिवस से पहले सीमाओं, लाल किले पर सुरक्षा बढ़ाई गई : दिल्ली पुलिस

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 जुलाई 2021, 12:15 PM IST
स्वतंत्रता दिवस से पहले सीमाओं, लाल किले पर सुरक्षा बढ़ाई गई : दिल्ली पुलिस
Read Time:2 Minute, 21 Second

स्वतंत्रता दिवस से पहले सीमाओं, लाल किले पर सुरक्षा बढ़ाई गई : दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली, 20 जुलाई (बीएनटी न्यूज़)| सोमवार से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र और अगले महीने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जिसमें सिंघू, टिकरी और गाजीपुर में इसकी तीन सीमाएं शामिल हैं। दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के अलावा दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी है।

दिल्ली पुलिस आयुक्त बालाजी श्रीवास्तव ने रविवार रात 30,000 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ शहर भर में गश्त की। उन्होंने 30 जून को दिल्ली पुलिस प्रमुख के रूप में अपना कार्यभार संभाला है।

संसद के चल रहे मानसून सत्र और स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में विस्तृत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए, श्रीवास्तव ने सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया, जहां पिछले कई महीनों से हजारों किसान तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे हैं।

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को एक आधिकारिक बयान में कहा, “दिल्ली पुलिस आयुक्त ने विशेष पुलिस आयुक्त, संयुक्त विशेष पुलिस आयुक्त और अन्य वरिष्ठ पुलिस कर्मियों के साथ-साथ स्पॉट पर तैनात कर्मचारियों संग सिंघू, टिकरी और गाजीपुर सीमाओं के अलावा लाल किले और संसद क्षेत्र पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *