BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 19 अप्रैल 2025 01:03 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  2. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  3. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  4. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा
  5. मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा – ‘समाज में शांति स्थापित करेंगे’
  6. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  7. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  8. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  9. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  10. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  11. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन
  12. पीएम मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय से की बातचीत, वक्फ कानून को बताया ऐतिहासिक कदम
  13. मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर ‘महागठबंधन’ ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा-जदयू ने कसा तंज
  14. दाउदी बोहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वक्फ कानून में संशोधन के लिए जताया आभार
  15. मुर्शिदाबाद हिंसा : तस्वीरें गवाह, उपद्रवियों ने सैकड़ों घर लूटे, जलाकर किया राख

मुंबई में नवनिर्मित बहुमंजिला इमारत की सर्विस लिफ्ट गिरी, 4 की मौत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 जुलाई 2021, 4:35 PM IST
मुंबई में नवनिर्मित बहुमंजिला इमारत की सर्विस लिफ्ट गिरी, 4 की मौत
Read Time:1 Minute, 34 Second

मुंबई में नवनिर्मित बहुमंजिला इमारत की सर्विस लिफ्ट गिरी, 4 की मौत

मुंबई, 25 जुलाई (बीएनटी न्यूज़)| मायानगरी मुंबई में एक नवनिर्मित गगनचुंबी इमारत में निर्माण कार्य के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सर्विस लिफ्ट के गिरने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) आपदा नियंत्रण इकाई के अधिकारियों ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि निर्माण लिफ्ट से जुड़ी घटना वर्ली स्थित अंबिका बिल्डिंग में शाम करीब 5.45 बजे हुई।

एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य को केईएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस दुर्घटना के सही कारण का अभी पता नहीं चला है।

पीड़ितों की पहचान 35 वर्षीय अविनाश दास, 28 वर्षीय भारत मंडल, 33 वर्षीय चिन्मय मंडल के रूप में हुई है, जबकि 45 वर्षीय व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है। एक अन्य व्यक्ति, 35 वर्षीय लक्ष्मण मंडल की अस्पताल में हालत गंभीर बताई जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *