BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 01:21 PM
  • 39.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

पंजाब, बिहार में अगले 24 घंटों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 07 फ़रवरी 2022, 2:53 PM IST
पंजाब, बिहार में अगले 24 घंटों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
Read Time:2 Minute, 27 Second

पंजाब, बिहार में अगले 24 घंटों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

नई दिल्ली, 7 फ़रवरी (बीएनटी न्यूज़)| भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब और बिहार में कोल्ड डे की स्थिति और तेज होने की संभावना है। इन दोनों राज्यों के अलावा, अगले दो दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी इसी तरह के हालात बने रह सकते हैं।

हालांकि, मौसम एजेंसी ने यह भी कहा कि अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है और फिर 2 दिन बाद धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

आईएमडी ने भविष्यवाणी की कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश में रात/सुबह के घंटों में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। अगले 2 दिनों के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा व 8-9 फरवरी को ओडिशा में घना कोहरा छा सकता है।

कहा गया है कि एक और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज और बिजली कौंधने के साथ काफी बारिश होने की संभावना है और 9 फरवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग जगह बारिश होने की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। शाम 5.30 बजे सापेक्षिक आद्र्रता 42 प्रतिशत आंकी गई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *