BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 15 मई 2025 07:34 PM
  • 41.62°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी: विजय शाह बोले ‘मैं शर्मिंदा हूं, दिल से माफी मांगता हूं’
  2. दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने पुनर्विचार का किया आग्रह
  3. सरकार जब देशहित में कदम उठाएगी, विपक्ष उनका साथ देगा : कृष्णा अल्लावारु
  4. आदमपुर एयरबेस जाकर प्रधानमंत्री ने पाकिस्‍तान को किया बेनकाब : हुसैन दलवई
  5. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया
  6. पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने किया बहिष्कार
  7. पाकिस्तान ने अपने साथी देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कैसे किया फेक न्यूज का प्रसार, ‘डिसइंफो लैब’ ने किया खुलासा
  8. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  9. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  10. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  11. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  12. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  13. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  14. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  15. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता

शाह ने महाराष्ट्र के अस्पताल में भीषण आगजनी पर जताया दुख, 10 मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 07 नवंबर 2021, 11:07 AM IST
शाह ने महाराष्ट्र के अस्पताल में भीषण आगजनी पर जताया दुख, 10 मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा
Read Time:2 Minute, 49 Second

शाह ने महाराष्ट्र के अस्पताल में भीषण आगजनी पर जताया दुख, 10 मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

नई दिल्ली, 7 नवंबर (बीएनटी न्यूज़)| केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल में आग लगने की घटना में 10 मरीजों की मौत पर दुख व्यक्त किया। शाह ने एक ट्वीट संदेश में कहा, “महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल में हुए दर्दनाक हादसे से बहुत दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

घटना की पुष्टि करते हुए जिला कलेक्टर राजेंद्र भोसले ने बताया कि महाराष्ट्र के अहमदनगर अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में शनिवार को आग लगने से 10 मरीजों की मौत हो गई।

उनके अनुसार, जब सुबह करीब 11 बजे आग लगी तब गहन चिकित्सा इकाई में 17 कोविड -19 मरीज थे और इसके बाद आग कथित तौर पर अन्य वार्डो में फैलने लगी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बचाव अभियान की निगरानी की।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आग की घटना में छह मरीज गंभीर रूप से झुलस गए हैं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, जबकि आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग बुझा दी गई है।

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और राकांपा नेता नवाब मलिक ने कहा कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा करेंगे।

मलिक ने कहा, “अहमदनगर के सरकारी अस्पताल की आईसीयू यूनिट में आग लग गई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हम जांच करेंगे कि अस्पताल का फायर ऑडिट किया गया था या नहीं। दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीएम मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद देंगे।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *