BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 07:03 PM
  • 36.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  2. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  3. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  4. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  5. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  6. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  7. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  8. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला
  9. भारत पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
  10. अहमदाबाद में खुद को वक्फ ट्रस्टी बताकर किराया वसूली का पर्दाफाश, पांच लोग गिरफ्तार
  11. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  12. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  13. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’
  14. भाजपा की पूरी सरकार ही प्रोपेगेंडा पर चल रही : अखिलेश यादव
  15. बिहार को ‘डबल इंजन’ नहीं, एक ही ‘पावरफुल इंजन’ की जरूरत : मल्लिकार्जुन खड़गे

शिवराज की महिलाओं और बुजुर्गों के वोट बैंक पर नजर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 अप्रैल 2022, 12:58 PM IST
शिवराज की महिलाओं और बुजुर्गों के वोट बैंक पर नजर
Read Time:4 Minute, 6 Second

शिवराज की महिलाओं और बुजुर्गों के वोट बैंक पर नजर

भोपाल, 18 अप्रैल (बीएनटी न्यूज़)| मध्य प्रदेश में भले ही विधानसभा चुनाव होने में वक्त हो मगर सियासी दलों की नजर वोट बैंक पर है, राज्य में बड़ा वोट बैंक महिलाएं और बुजुर्ग है, अब इसे रिझाने की शिवराज सरकार ने कोशिशें तेज कर दी है। यही कारण है कि कन्या विवाह योजना और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना फिर शुरु हो रही है। राज्य में शिवराज सिंह चौहान बतौर मुख्यमंत्री शुरू की गई महिलाओं से जुड़ी योजनाओं ने उन्हें नई पहचान दिलाने के साथ बेटियों का मामा और महिलाओं का भाई बना दिया। लगभग डेढ साल सत्ता से बाहर रहने के बाद सत्ता में हुई वापसी के बाद एक बार फिर उनका ध्यान इस वर्ग पर है।

राज्य में कन्या विवाह योजना फिर शुरू हो रही है। इस योजना में प्रति हितग्राही बेटी को 55 हजार रूपए दिए जाने का प्रावधान है, इसमें से 38 हजार रूपए की सामग्री, 11 हजार रूपए का चेक और छह हजार रूपए आयोजन व्यय शामिल है।

इस योजना में पिछली बार कई तरह की गड़बड़ियां सामने आई थी, यही कारण है कि मुख्यमंत्री चौहान ने इस योजना के क्रियान्वयन में पूरी तरह पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए हैं।

वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना शुरू कर रही है। फिर शुरू हो रही इस योजना की पहली यात्रा भोपाल से 19 अप्रैल को रवाना होकर 20 अप्रैल की सुबह वाराणसी पहुंचेगी और 20 एवं 21 अप्रैल को तीर्थ-यात्री भगवान विश्वनाथ के दर्शन कर गंगा आरती में भी शामिल होंगे। तीर्थ-यात्री 22 अप्रैल को गृह प्रदेश लौटेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान स्वयं भोपाल से इस यात्रा को रवाना करने वाले है, उन्होंने कहा है कि तीर्थ-यात्रियों को लौटते समय भगवान विश्वनाथ का स्मृति-चिन्ह भेंट किया जाए।

इस मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में भोपाल संभाग के चार जिले और सागर संभाग के तीन जिलों के 974 यात्री जायेंगे। इस ट्रेन में भजन मंडली भी रहेगी। भजन मंडली के सदस्य यात्रा के दौरान समयानुकूल भजन गाते रहेंगे। यात्रा पर जाने वाले तीर्थ-यात्रियों को तुलसी की माला पहनाई जाएगी।

इस यात्रा में शामिल होने के लिए जरुरी है कि तीर्थ-यात्री की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो। महिलाओं के संदर्भ में दो वर्ष की छूट दी जाती है। तीर्थ-यात्री आयकरदाता न हो और शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम होना चाहिए। किसी संक्रामक रोग से ग्रस्त न हो, यह भी आवश्यक है। यात्रा के लिए सक्षम 60 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग व्यक्ति के लिए आयु सीमा का बंधन नहीं है। योजना में जो व्यक्ति तीर्थ-यात्रा कर आए हैं, वे पाँच वर्ष बाद ही पुन यात्रा के लिए पात्र होंगे।

—————————————————–

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *