BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 11 मई 2025 09:23 AM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान ने किया सीजफायर का ‘घोर उल्लंघन’, सेना कर रही जवाबी कार्रवाई : विदेश सचिव मिस्री
  2. संदीप दीक्षित ने सीजफायर को लेकर विदेशी ताकत के हस्तक्षेप पर उठाए सवाल
  3. युद्धविराम के उल्लंघन पर नेताओं ने पाकिस्तान को लताड़ा
  4. एनएसए अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से की बात
  5. देशभर में संघर्ष विराम का स्वागत, सेना के शौर्य और केंद्र की कूटनीति की तारीफ
  6. संघर्ष विराम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री ने की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता
  7. पाकिस्तान ने चार घंटे के अंदर किया सीजफायर का उल्लंघन, जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में हवाई हमले
  8. 1971 वाली बर्बादी याद कर 2025 में भी खौफजदा था पाकिस्तान, ऐसे में जान बचाने के लिए लगाई सीजफायर की गुहार
  9. ‘महिला अधिकारियों का मनोबल बढ़ाएगा’, स्थायी कमीशन के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर बोलीं अनुमा आचार्य
  10. ऑपरेशन सिंदूर : सैन्य और कूटनीतिक दोनों मोर्चों पर भारत की जीत
  11. ‘एस-400, ब्रह्मोस बेस पूरी तरह सुरक्षित; पाकिस्तान को भारी नुकसान’, भारतीय सेना ने खोली दुश्मन के झूठ की पोल
  12. युद्ध विराम के बाद कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग
  13. भारत ने अपनी शर्तों पर किया सीजफायर, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि
  14. भारत-पाकिस्तान तत्काल और पूर्ण युद्धविराम पर सहमत : अमेरिका
  15. राजस्थान : जोधपुर में अगले आदेश तक बाजार बंद, बीकानेर का पीबीएम अस्पताल कर रहा अलर्ट मोड पर काम

सपा, बसपा और कांग्रेस ने महाराज सुहैलदेव को सम्मान नहीं दिया : योगी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 दिसंबर 2021, 12:42 PM IST
सपा, बसपा और कांग्रेस ने महाराज सुहैलदेव को सम्मान नहीं दिया : योगी
Read Time:4 Minute, 3 Second

सपा, बसपा और कांग्रेस ने महाराज सुहैलदेव को सम्मान नहीं दिया : योगी

बहराइच, 25 दिसंबर (बीएनटी न्यूज़)| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने आक्रांता सालार मसूद को मार गिराने वाले महाराजा सुहैलदेव को कभी सम्मान नहीं दिया। मुख्यमंत्री बहराइच में 35.38 करोड़ की 98 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि बहराइच में महाराज सुहैलदेव के नाम पर कोई संस्थान होना एक सपना था। लेकिन मोदी जी ने इसे हकीकत में बदल दिया। महाराज सुहैलदेव और महर्षि बालार्क के नाम पर मेडिकल कालेज का शिलान्यास किया जा चुका है। महाराज सुहैलदेव का भव्य स्मारक बनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आज ही अयोध्या में 75 जनपदों के लिए हेल्थ वेलनेस सेंटर 500 और 250 आयुष केन्द्र का उद्घाटन किया गया है। यह चिकित्सा की दुनिया में मील का पत्थर साबित होंगे।

उन्होंने कहा कि आजाद भारत को अखंडता और एकता के सूत्र में बांधने का काम सरदार बल्लभ पटेल ने किया था। लेकिन सपा ने सरदार पटेल का अपमान किया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने देश तोड़क जिन्ना को देश के लिए समर्पित सरदार बल्लभ भाई पटेल के बराबर खड़ा करने की कोशिश की। जबकि भाजपा की भारत सरकार ने उनकी जन्मभूमि पर दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति की स्थापना करती है। यह देशतोड़क कहीं किसानों का शोषण करते हैं, नवजवानों को दिग्भ्रमित करने का काम करते हैं रामभक्तों पर गोली चलाते हैं, विकास की योजनाओं पर डकैती डालने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि महर्षि बालार्क के नाम पर अस्पताल का नाम भी रखा गया। विदेशी आक्रांता सालार मसूद को अगर मार गिराने का काम किया था। उनको सम्मान देने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। उन्होंने जनता से सीधे संवाद बनाते हुए कहा कि क्या सपा ने महाराज सुहैलदेव को सम्मान दिया। तो क्या महाराज सुहैलदेव के अनुयायी सालार मसूद के अनुयायी से हाथ मिलाएंगे। उन्होंने कहा कि महाराज सुहैलदेव के अनुयायी कभी किसी के आगे नहीं झुक सकते।

उन्होंने कहा कि जब फ्री में वैक्सीन, फ्री में टेस्ट, फ्री अनाज, पांच लाख रुपये तक उपचार के लिए आयुष्मान कार्ड मिलता है तो रामराज्य की परिकल्पना पूर्ण होती है। बुआ-बबुआ और भाई बहन की जोड़ी अगर सत्ता में होती तो विदेश में मौजमस्ती कर रही होती और प्रदेश की जनता भूखों मर रही होती, कोरोना में जनता अपनी जान दे देती। लेकिन भाजपा सेवा ही संगठन के लक्ष्य पर काम करती है। पचास वर्ष पुरानी सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना को पूरा करने का काम केन्द्र और प्रदेश सरकार ने मिलकर किया। उन्होंने कहा कि जब सोच ईमानदार होती है काम दमदार होता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *