BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 18 मई 2025 03:24 PM
  • 44.62°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. शशि थरूर के नाम पर कांग्रेस को आपत्ति क्यों, दलगत राजनीति से उठना होगा ऊपर : प्रदीप सिंह
  2. ‘विदेश मंत्री के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया, पाकिस्तान को कोई पूर्व चेतावनी नहीं दी गई’, विदेश मंत्रालय ने किया राहुल गांधी के दावे का खंडन
  3. विदेश जाने वाले सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडलों का ऐलान, विपक्ष के तमाम नेताओं को मिली जगह
  4. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सियासी संग्राम, विपक्ष का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
  5. ‘आप’ के 15 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ के नाम से बनाएंगे थर्ड फ्रंट
  6. ‘पाकिस्तान का असली चेहरा दुनिया के सामने लाना जरूरी’, ऑल पार्टी डेलीगेशन पर बोले हुसैन दलवई
  7. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने पर शशि थरूर, सुप्रिया सुले, संजय झा, श्रीकांत शिंदे ने पीएम मोदी का जताया आभार
  8. दिलीप जायसवाल ने बताया, क्यों है सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का विदेश दौरा अहम
  9. ऑपरेशन सिंदूर: सर्वदलीय डेलिगेशन में सांसद थरूर भी शामिल, कांग्रेस की लिस्ट से नदारद नाम
  10. दोहा डायमंड लीग : ‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा ने पहली बार 90 मीटर के पार भाला फेंककर रचा इतिहास
  11. पाकिस्तानी पीएम ने नूर खान एयरबेस पर भारत के हमले की बात स्वीकारी, भाजपा ने दिखाए सबूत!
  12. पाक पीएम शहबाज शरीफ का कबूलनामा, “9-10 मई की रात भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक की थी”
  13. अनुराग ठाकुर, शशि थरूर, मनीष तिवारी, ओवैसी… सांसदों की टोली दुनिया के सामने खोलेगी पाकिस्तान की पोल
  14. अब ‘गया जी’ के नाम से जाना जाएगा गया, बिहार कैबिनेट ने दी मंजूरी
  15. राष्ट्रपति ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलीं स्पीकर ऋतु खंडूड़ी, समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 03 अगस्त 2022, 3:08 PM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलीं स्पीकर ऋतु खंडूड़ी, समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा
Read Time:2 Minute, 5 Second

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलीं स्पीकर ऋतु खंडूड़ी, समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा

देहरादून/ कोटद्वार, 03 अगस्त (बीएनटी न्यूज़)| उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की है। इस दौरान राष्ट्रपति एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने की बधाई भी दी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि देश के सर्वोच्च एवं गरिमामयी पद पर रहते हुए राष्ट्रपति के संरक्षण में लोक कल्याण एवं विकास सहित महिला सशक्तिकरण की दिशा में गति मिलेगी और भारत विश्व पटल पर नई पहचान स्थापित करेगा।

कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी ने राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद कहा कि मोदी सरकार महिलाओं को सर्वोच्च पदों पर आसीन कर रही है। उत्तराखंड में भी पहली बार महिला को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। महिला देश के सर्वोच्च पदों पर रह कर सामाजिक कार्यों, लोक कल्याणकारी योजनाओं, महिला सशक्तिकरण को आगे ला रही हैं और भारत वर्ष का नाम विश्व पटल पर चमकाते हुए हर दिन नये मुकाम हासिल कर रही हैं।

वहीं, इससे एक दिन पहले ही उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने भी नई दिल्ली में राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की और उनको बधाई दी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *