BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 12 मई 2025 11:41 PM
  • 34.95°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  2. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  3. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  4. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  5. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
  6. जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना
  7. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख
  8. आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब
  9. भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हुआ राफेल का इस्तेमाल : संबित पात्रा
  10. डीजीएमओ की बातचीत से पहले पीएम मोदी की बैठक, सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद
  11. मणिपुर में दो महीने में लोकप्रिय सरकार बनेगी : भाजपा सांसद
  12. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान के 35-40 सैनिक मारे गए : सेना
  13. पाकिस्तान को सीजफायर के लिए मजबूर करने में नौसेना की भी रही अहम भूमिका
  14. भारत के सटीक हमलों के बाद पाकिस्तान के तबाह एयर बेस के सैटेलाइट इमेज सामने आए
  15. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत 100 से अधिक आतंकवादी ढेर : सेना

राजस्थान में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ से पहले वसुंधरा की धार्मिक यात्रा से अटकलें तेज

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 सितंबर 2023, 4:03 PM IST
राजस्थान में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ से पहले वसुंधरा की धार्मिक यात्रा से अटकलें तेज
Read Time:3 Minute, 9 Second

राजस्थान में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ से पहले वसुंधरा की धार्मिक यात्रा से अटकलें तेज

राजस्थान में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ शुरू होने से एक दिन पहले, पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार को चुनावी राज्य में तीन मंदिरों की एक दिवसीय धार्मिक यात्रा पर जाएंगी।

वसुंधरा का देव दर्शन राजसमंद जिले के चारभुजा मंदिर से शुरू होगा। पूर्व सीएम ने 2013 और 2018 के विधानसभा चुनावों से पहले भी इसी मंदिर से इसी तरह की यात्रा पर निकली थीं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, वसुंधरा शुक्रवार को चारभुजा, नाथद्वारा और त्रिपुरा सुंदरी मंदिरों का दौरा करेंगी।

इस बीच, पार्टी की परिवर्तन यात्रा की पूर्वसंध्या पर वसुंधरा की अचानक धार्मिक यात्रा पर जाने की घोषणा से राज्य के राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज हो गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने अभी तक परिवर्तन यात्रा में शामिल होने की अपनी योजना की घोषणा नहीं की है।

पूर्व मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह जयपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगी और सीधे राजसमंद जिले के चारभुजा मंदिर पहुंचेंगी। यहां से दर्शन के बाद वह हेलीकॉप्टर से उसी जिले के नाथद्वारा के लिए रवाना होंगी। फिर वह वहां से बांसवाड़ा जिले में स्थित त्रिपुरा सुंदरी मंदिर जाएंगी।

वसुंधरा के कार्यालय ने आईएएनएस को बताया कि वह हर बार राजनीतिक यात्रा से पहले धार्मिक यात्रा पर जाती रही हैं। संयोग से पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा द्वारा आयोजित की जा रही चार परिवर्तन यात्राओं में पार्टी का चेहरा नहीं हैं।

ऐसे में पार्टी की परिवर्तन यात्रा शुरू होने से ठीक एक दिन पहले वसुंधरा के धार्मिक यात्रा पर निकलने से राज्य के राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि वसुंधरा शुक्रवार को जिन तीन स्थानों का दौरा करने जा रही हैं, उनमें से प्रत्येक पर उनके समर्थक शक्ति प्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचेंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन यात्रा शनिवार को सवाई माधोपुर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर से शुरू होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *