BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 08:11 PM
  • 21.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  2. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  3. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  4. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  5. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  6. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  7. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  8. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  9. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  10. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  11. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  12. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  13. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  14. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  15. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी

भोपाल में ऑक्सीजन बैंक की शुरुआत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 अप्रैल 2021, 12:52 PM IST
भोपाल में ऑक्सीजन बैंक की शुरुआत
Read Time:2 Minute, 45 Second

भोपाल में ऑक्सीजन बैंक की शुरुआत

भोपाल, 22 अप्रैल (बीएनटी न्यूज़)| कोरोना संक्रमण के शिकार मरीजों को सबसे ज्यादा ऑक्सीजन की जरुरत पड़ रही है, मरीजों की इस जरुरत को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ऑक्सीजन बैंक की स्थापना की गई। इस बैंक में 40 ऑक्सीजन जनरेटर मशीन उपलब्ध कराई गई हैं।

राजधानी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा और भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया द्वारा ऑक्सीजन बैंक की शुरूआत की गयी। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के संकट में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं और विभिन्न तरह की सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। इसी क्रम में पार्टी के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी ने सरोकार संस्था के माध्यम से 40 आक्सीजन जनरेटर मशीनें जरूरतमंदों की सहायता के लिए भोपाल कलेक्टर को सौंपी है।

शर्मा ने इस दौरान सभी सामाजिक संस्थाओं से आग्रह किया कि संकट के इस दौर में वे लोगों की जो भी सहायता कर सकते हैं, अवश्य करें।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी ने बताया कि संस्था द्वारा गत वर्ष भी कोरोना संकट के दौरान पीड़ितों की सहायता के प्रयास किए गए थे। इस वर्ष अधिकांश मरीजों को ऑक्सीजन की आवश्यकता महसूस हो रही है, इसलिए संस्था ने समाज के सहयोग से ऑक्सीजन बैंक की शुरूआत की है।

उन्होंने कहा कि एक फोन पर सरोकार संस्था के वालंटियर घर पहुंचकर ऑक्सीजन उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए संस्था ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। संस्था के वालंटियर पीपीई किट, मास्क, सैनिटाइजर समेत अन्य जरूरी चिकित्सकीय उपकरणों से लैस रहेंगे और मरीज के परिजनों को ऑक्सीजन सिलेंडर के उपयोग की जानकारी देंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *